जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बैठक कर स्वीप एक्शन प्लान पर किया व्यापक विचार विमर्श। सामाजिक दूरी एवम अन्य दिशा निर्देशों का पालन करते हुए व्यापक पैमाने पर चलाया जाएगा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से डीएम ने जिला स्वीप प्लान के सम्बंध में स्वीप कोर ग्रुप के सदस्यों को विस्तार से दी जानकारी मतदान केंद्रों पर ने न्यूनतम अनिवार्य सुविधाओ को उपलब्ध कराने को लेकर डीएम ने दिए निर्देशवोटरलिस्ट के अनुसार शत-प्रतिशत दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित करने का दिया निर्देश. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने समाहरणालय सभागार में बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता एवम शिक्षा को लेकर कोरोना संक्रमण के आलोक में स्वीप कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ जिला स्वीप प्लान पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से विगत चुनाव में वोटर टर्न आउट के आंकड़ों के आलोक में जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप कोर ग्रुप के पदाधिकारियो को कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला स्वीप प्लान को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि वैसे मतदान केंद्रों जहाँ पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत काफी कम रहा है,उन सभी मतदान केंद्रों पर स्वीप गतिविधियों के तहत कई कार्यक्रम चलाए जायेगें, ताकि मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके। उन्होंने कोर ग्रुप के सदस्यों को निर्देश दिया कि कोरोना को देखते हुए बेबीनार आदि माध्यमो से भी स्वीप गतिविधियों को संचालित करें। डीएम ने कहा कि स्वीप प्लान के साथ-साथ स्वीप गतिविधियों का कलेंडर भी जारी किया जाएगा,जिसमे स्वीप से संबंधित सभी विभागों की जागरूकता कार्यक्रमों को शामिल किया जाएगा। मतदान केंद्र स्तरीय जागरूकता समूह को पूर्ण से एक्टिव किया जायेगा।

प्रखंड स्तर पर सीडीपीओ को स्वीप की कमान सौपी जाएगी। डीएम ने कहा कि वर्तमान में स्वीप गतिविधयों के तहत शत-प्रतिशत मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने हेतू जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसके साथ-साथ दोहरी प्रविष्टियों को चिन्हित कर उनका विलोपन,मृतक वोटरों के नाम का विलोपन आदि को लेकर भी डीएम ने कई निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर न्यूनतम अनिवार्य सुविधाओ को भी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया।गौरतलब हो कि चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में सभी बूथों पर अनिवार्य न्यूनतम सुविधाओं यथा पानी,बिजली,रैंप, बैठने की व्यवस्था,साइनेज,शौचालय,शेड आदि उपलब्ध करवाना है,ताकि सहजता के साथ मतदाता अपने मतदान केन्द्र पर अपने मत का प्रयोग कर सके।डीएम ने निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत वोटर लिस्ट में शामिल दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित करें ताकि मतदान केंद्रों पर आयोग द्वारा निर्धारित सुविधाओ यथा रैंप,व्हील चेयर, वाहन आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके,जिससे दिव्यांग मतदाता भी सहजता के साथ मतदान में भाग ले सके।

बैठक में एसडीओ कुमार गौरव(भा0 पर0से0),निर्देशक डीआरडीए,डीपीआरओ परिमल कुमार,जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रभात भूषण,अपर अनुमंडल पदाधिकारी रोचना माद्री सहित स्वीप कोर ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित थे। *मजबूत लोकतंत्र ,सशक्त भागीदारीमेरा वोट, मेरा अधिकार सजग रहे,सतर्क रहें,मास्क पहनकर ही बाहर निकले,सदैव सामाजिक दूरी का पालन करे,किसी भी प्रकार के लक्षण महसूस होने पर जिला प्रशसन के नंबर 06226…250316 पर सम्पर्क करें। हमेशा सरकार के दिशा निर्देशों का जरूर पालन करे। हम सब मिलकर ही कोरोना संक्रमण के चेन को रोक सकते है।

संवाद सूत्र : राम शरणागत मिश्र जानीपुर से



Leave a Reply