Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

सुशांत की मौ’त के बाद बॉलीवुड वालों के साथ खड़े हुए पवन सिंह ! सलमान खान पर सवाल सुनकर भाग गए !

PATNA : बिहार के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त के बाद कई सवाल उठ रहे हैं. बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने वाले कई सुपरस्टार्स, प्रोडूसर और डायरेक्टर इंडस्ट्री पर ही सवाल उठा रहे हैं. कंगना रनौत, केआरके, शेखर कपूर जैसे लोग सुशांत के साथ न्याय की मांग कर रहे हैं. लेकिन बिहार के भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अभिनेता और अभिनेत्री इस मामले में चुप्पी साधकर बैठे हैं. भोजपुरी फिल्म के स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह भी सुशांत के घर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे, लेकिन मीडिया के सवालों पर उन्होंने साफ़ चुप्पी साध ली.

भोजपुरी हीरो पवन सिंह जब सुशांत के पटना स्थित आवास उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे, तो एक अजीब सा वाकया हुआ. मीडिया से बात करने के दौरान उन्होंने कई सवालों को नजरअंदाज कर दिया, जो खुद बॉलीवुड वाले लोग उठा रहे हैं. वीडियो में पवन सिंह सिर्फ वही कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, जो लोग उनके कान में पीछे से कह रहे हैं. जो वीडियो सामने आया है, उस वीडियो में पवन सिंह के कान में एक शख्स बार-बार वो बातें कहते हुए दिखाई दे रहा है, जिस बात को पवन सिंह कैमरे के सामने दुहराते हुए दिखाई दे रहे हैं. बॉलीवुड में नेपोटिज्म के सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली. सुशांत के 6 फिल्म बैन किये जाने के सवाल पर भी पवन सिंह ने एक शब्द भी नहीं कहा. सुशांत के साथ न्याय की लड़ाई में पवन सिंह क्या करेंगे. मीडिया के इस सवाल पर भी पवन सिंह ने कन्नी काट ली. उन्होंने सिर्फ कहा कि सरकार से जांच की मांग करता हूँ. पवन ने मीडिया के लोगों से आग्रह किया कि मीडिया तब तक आवाज उठाती रहे, जबतक कि सुशांत की मौत का सच सामने न आ जाये.

सुशांत की मौत के बाद ट्रोल हो रहे सलमान खान से जुड़े सवाल पर पवन सिंह ने कहा कि मैं इस बारे में कुछ भी नहीं कहूंगा. जब तक सच सामने नहीं आएगा तब तक मैं किसी का नाम नहीं ले सकता हूँ. उन्होंने कहा कि जिसके अंदर कलाकारी है, वह आगे बढ़े. मेहनत करे. मैं उनलोगों के साथ हूँ. पवन सिंह ने कहा कि इस दुःख की धड़ी में वह सुशांत के परिवार के साथ हैं. सुशांत की मौत के बार में सुनकर बिलकुल भी विश्वास नहीं हुआ. अपनी एक्टिंग के दम पर सुशांत पूरी दुनियां के लाडले बन गए थे. पवन ने कहा कि वो बहुत दुः’खी हैं. उन्होंने अपना भाई, अपनी मिट्टी के लाल को खो दिया. इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए, जो सच है, वह सामने आना चाहिए. पवन ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म के सवाल पर बात को ही घुमा दिया. उन्होंने कहा कि यह हर जगह है. नेपोटिज्म तो हर इंडस्ट्री में है. इसी माहौल में हमको भी रहना है. जिंदगी भर संघर्ष करना है, हार नहीं मानना है. मैं ज्यादा नहीं बोल पाऊंगा. इतना कहूंगा कि जो भी है, वह सामने आ जाये.

इससे पहले भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और अभिनेता खेसारी लाल यादव सुशांत को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे थे. भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी शनिवार को सुशांत के परिजनों से मिलने पहुंचे. सुशांत के परिवार के प्रति गहरी  संवेदना व्यक्त की. भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने सुशांत की मौत को लेकर कहा कि जो हुआ यह गलत है. अंदर की बात मैं भी नहीं जानता हूं.जांच चल रही है. मैं किसी को दोषी नहीं मानता हूं.  सलमान खान पर लग रहे आरोपों को लेकर खेसारी ने कहा कि मैं किसी के लिए कुछ नहीं बोल सकता हूं. जांच चल रही है. इसलिए मैं किसी के लिए कुछ नहीं बोल सकता हूं.

नेपोटिज्म को लेकर अब तक लोग सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट और अनन्या पांडे समेत कई एक्ट्रेस को क्रिटिसाइज किया जा रहा है. स्टारकिड्स पर कई आ’रोप लग रहे हैं. भाई-भतीजावाद के मुद्दे पर ट्रोलर्स और बॉलीवुड में काम करने वाले हीरो-हीरोइन सवाल उठा रहे हैं. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद से ही उनके फैन्स नेपोटिज्म को लेकर स्टारकिड्स पर जमकर निशाना साध रहे हैं. उनका मानना है कि इंडस्ट्री के बाहर होने की वजह से लोगों ने उन्हें काम नहीं दिया, जिसके चलते तनाव में आकर उन्होंने खुदकुशी कर ली.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.