BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

#MUZAFFARPUR DM की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की बैठक, कहा- शि’कायत पर आधे घंटे में सुनिश्चित कराएं विद्युत आपूर्ति

MUZAFFARPUR : जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह ने आज विद्युत विभाग की समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मिल रही शिकायतों के मद्देनजर आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें ताकि आम आदमी को बिजली से संबंधित परेशानियों से रूबरू ना होना पड़े। जिलाधिकारी द्वारा विद्युत कार्यपालक अभियंता शहरी 1 और 2 को निर्देश दिया गया कि किसी भी ट्रांसफर का एल०टी फ्यूज उड़ने पर उसे आधे घंटे के अंदर दुरुस्त कराते हुए बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। ऐसा न करने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।निर्देश दिया गया कि किसी तकनीकी कारण से किसी भी इलाके का यदि बिजली काटी जाती है तो इसकी सूचना अखबारों के माध्यम से सभी उपभोक्ताओं को जरूर उपलब्ध कराई जाए ।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि तार बदलने और नए कनेक्शन देने हेतु फीडर से विद्युत सबंध विच्छेद नहीं किया जाए बल्कि स्थानीय ट्रांसफार्मर से विद्युत विच्छेद कर उसे दुरुस्त कराने का कार्य किया जाए ताकि विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध न हों।जिलाधिकारी ने सभी विंग के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि विद्युत आपूर्ति के रूप में ट्रिपिंग की समस्या का सम्यक निदान करना सुनिश्चित करें ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार के समस्याओं का सामना ना करना पड़े।

बैठक में सभी सहायक अभियंताओं और कनीय अभियंताओं को निर्देश दिया गया कि पूरी गंभीरता के साथ दी गई जवाबदेही का निर्वहन करें। उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल उपलब्ध कराना तथा बिजली बिल के दोषों को अविलंब ठीक कर स्पॉट बिलिंग पर जोर देने का निर्देश दिया गया। राजस्व की वसूली में गंभीरता लाएं और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत राजस्व वसूली के कार्य को गति दें ।राजस्व वसूली को लेकर अधिकारी सक्रिय रहें। इसमें किसी भी तरह की कोताही पर कार्रवाई की जाएगी ।बड़े बकायेदारों पर नजर रखें ।उनकी सूची बनाएं ।उन्हें नोटिस करें और जरूरत पड़ने पर सर्टिफिकेट केस भी करना सुनिश्चित करें। बैठक में निर्देश दिया गया कि आम उपभोक्ताओं का फोन नंबर जरूर रिसीव करें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करें। विद्युत विभाग द्वारा बताया गया कि शहरी क्षेत्र के लिए। 0621-2210001 एवं 9264456432 तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 926445 6400 और 0621-2273142 पर कोई भी उपभोक्ता अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते है। बैठक में सहायक समाहर्ता खुशबू गुप्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह, विद्युत विभाग के सभी विंग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता के साथ ही जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कमल कुमार सिंह मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.