BOKAROBreaking NewsCHATRA

BOKARO: सक्षम व्यक्ति से बात चीत कर कार्ड जमा करे ताकि सही व्यक्ति को इसका लाभ मिले : मुखिया

सक्षम व्यक्ति से बात चीत कर कार्ड जमा करे ताकि सही व्यक्ति को इसका लाभ मिले : मुखिया

बोकारो : बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पंचयात सदमाकला के मुखिया पंकज सिन्हा के अध्यक्षता में सिनी संस्था के सहयोग से मीना देवी जनवितरण प्रणाली और सूर्यमनी देवी जनवितरण प्रणाली में दुकान स्तरीय सतर्कता समिति का गठन किया गया। जिसमें पंचयात के मुखिया पंकज सिन्हा को समिति के अध्यक्ष बनाया गया, तथा इन दोनों जन वितरण प्रणाली के पोषक क्षेत्र के वार्ड सदस्य मंशु महतो, संगीता ओझा,ऑगनवाडी सेविका नीता वर्मा,इंजरी देवी,तथा सहायक शिक्षक मंजु देवी, रीना अग्रवाल को समिति का सदस्य बनाया गया। इस बैठक में मुखिया ने जनवितरण प्रणाली पर होने वाले समस्याओं तथा निदानों पर चर्चा की गई, सक्षम व्यक्ति से बात चीत कर कार्ड जमा करने के लिए प्रेरित करे ताकि सही व्यक्ति को उचित मात्रा में राशन मिल सके, साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रधान मंत्री मातृत्व योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने महिलाओं को पूरा का पूरा राशि सही समय से मिले ताकि लाभार्थी सही समय मे उपयोग कर स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दे सके । तथा विद्यालय में मिलने वाले मध्याहन भोजन पर समिति के समक्ष विचार विमर्श किया गया । जिसमें मुख्य रूप से सिनी संस्था के मुकेश कुमार , कुमारी सरिता आदि उपस्थित हुए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.