Breaking News

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर दीपिका पादुकोण ने ऐसा क्या कह दिया था जो अब खूब वायरल हो रहा है…

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या (Sushant Singh Rajput Suicide) की खबर ने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. हमेशा हंसते मुस्कुराते रहने वाले सुशांत से जुड़ी इस खबर पर कोई अभी तक यकीन नहीं कर पा रहा है. सुशांत के निधन के बाद उन्हें सोशल मीडिया (Social Media) पर कभी पुरानी तस्वीरों तो कभी पुराने वीडियोज के जरिए याद किया जा रहा है. फैन्स उनसे जुड़े कई पुराने वीडियोज शेयर कर रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, इस वीडियो में दीपिका सुशांत के एक्टिंग टैलेंट पर बात करती दिखाई दे रही हैं.दरअसल, हाल ही में दीपिका पादुकोण के एक पुराने इंटरव्यू का एक हिस्सा वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सुशांत सिंह के एक फैन क्लब ने शेयर किया है. इस वीडियो में दीपिका दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की तारीफ करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में दिख रहा है कि एंकर दीपिका से पूछ रही हैं कि आप किस अभिनेता को परफॉर्मेंस के हिसाब से सबसे हाई रेटिंग देंगी. इस सवाल के जवाब में दीपिका कहती हैं – ‘मुझे सुशांत सिंह राजपूत की परफॉर्मेंस बहुत पसंद है.’

दीपिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल होता दिखाई दे रहा है. जिसे अब तक करीब 6 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. सिर्फ दीपिका ही नहीं बॉलीवुड में कई लोग सुशांत की एक्टिंग टैलेंट का लोहा मान चुके थे. वो अपने बल पर बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान भी बना चुके थे लेकिन बताया जाता है कि इतनी सफलता हासिल करने के बाद भी बीते काफी समय से वो डिप्रेशन में थे.सुशांत के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने छोटे पर्दे से शुरुआत की थी. उनका पहला टीवी सीरियल था स्टार प्लस पर आने वाला ‘किस देश में है मेरा दिल’. इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत एकता कपूर की टीवी सीरीज ‘पवित्र रिश्ता’ में मुख्य भूमिका अदा करते नजर आए थे और इसी शो से उन्होंने लाखों-करोड़ों दिल जीत लिए थे. बॉलीवुड में उनकी डेब्यू फिल्म थी ‘काय पो चे.’

Input: News18

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.