चंद्रपुरा रेल लाइन के किनारे अचेत अवस्था में घा’यल व्यक्ति को मंत्री जगरनाथ महतो ने पहुंचाया अस्पताल।
बोकारो : बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत सोनाडाली क्षेत्र स्थित चंद्रपुरा बरकाकाना रेलवे लाइन के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में घायल गिरा हुआ पाया गया। जानकारी पाकर स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना सूबे के शिक्षा मंत्री सह डुमरी विधायक जगरनाथ महतो को दी गयी।
सूचना पाकर श्री महतो तुरंत घटना स्थल पहुंच कर घायल व्यक्ति को अपने निजी वाहन से डी.भी.सी अस्पताल चंद्रपुरा पहुंचाया और वहां उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि घायल व्यक्ति को जल्द से जल्द बेहतर उपचार किया जाए।




Leave a Reply