नई दिल्ली. लद्दाख के गलवान घाटी (Galwan Valley) में भारत के 20 जवान शहीद हो गए हैं. ऐसे में देश भर में लोगों का चीन के खिलाफ गुस्सा दिख रहा है. पूरे मुद्दा को फिलहाल बातचीत के जरिये सुलझाने की कोशिश की जा रही है, हालांकि हमारी सेना को भी अलर्ट पर रखा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा है कि सेना की शहादत बेकार नहीं जाएगी. इस बीच पूर्व सेनाध्यक्ष बिक्रम सिंह (Former Army Chief Bikram Singh) ने कहा है कि अगर जंग की नौबत आई तो चीन रोएगा. साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि अब किसी भी कीमत पर चीन (China) पर भरोसा नहीं किया जा सकता है.
जंग हुई तो रोएगा चीन
पूर्व सेनाध्यक्ष बिक्रम सिंह जुलाई 2014 में रिटायर हुए थे. 42 साल तक सेना में रहने वाले बिक्रम सिंह देश की सैन्य ताकत से अच्छी तरह वाकिफ हैं. एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारी सेना चीन से कोसों आगे हैं. उन्होंने कहा, ‘हमारे ऑफिसर्स और जवानों ने जो ट्रेनिंग हासिल की है, वो प्रॉक्सी युद्ध क्षेत्र में की है. जैसे कि जम्मू-कश्मीर के अंदर इनकी ट्रेनिंग हुई है. हमारे लोगों ने खून देखा है. चीन की सेना ऐसी नहीं है. मैं आपको बता दूं कि अगर जंग हो गई तो चीन रोएगा. मैं ये कोई जोश में नहीं कह रहा हूं. वैसे मैं चाहता हूं की मुद्दा बातचीत से सुलझे.’

हमने दिया मुंहतो’ड़ जवाब
पूर्व सेनाध्यक्ष बिक्रम सिंह ने इस बात पर भी खुशी जताई है कि हमारे सैनिकों ने चीन को मुंहतो’ड़ जवाब दिया. उन्होंने कहा कि चीन ने धोखे से ह’मला किया इसके बावजूद हमारे सैनिकों ने उनके 45 सैनिकों को ढेर कर दिए. पीएम मोदी के बयान पर बिक्रम सिंह ने कहा कि पीएम ने चीन को साफ-साथ संदेश दे दिया है. इतने बड़े स्तर से बयान आने मतलब समझे जा सकते हैं.
क्या कहा पीएम मोदी ने
पीएम मोदी ने देश को आश्वस्त किया कि भारत किसी भी तरह से अपनी क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के साथ समझौता नहीं होने देगा. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि हम अपनी जमीन का एक इंच और एक पत्थर तक बचाएंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि हम शांतिप्रिय देश हैं और यदि किसी ने हमें उकसाया को जवाब देने में सक्षम भी हैं.



Leave a Reply