Breaking NewsNationalSTATE

बड़ी खबर: सारे सैनिकों की छुट्टियां कैंसिल, देमचोक और पैंगॉन्ग लेक के आसपास के गांव कराए जा रहे खाली

India-China Border Tension Live Updates: पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर हुई हिंसक झड़प में 20 जवानों की शहादत के लिए भारत ने सीधे तौर पर चीन को जिम्मेदार ठहराया है. इस बीच मोदी सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है. लद्दाख में सीमा से सटे गांव खाली करवाने की तैयारी शुरू हो गई है. सेना ने एहतियातन लोगों से गांव खाली करने को कहा है. देमचोक पैंगॉन्ग लेक के आसपास के इलाकों में मोबाइल फोन बंद कर दिए हैं. यहां तक कि सेना के लैंडलाइन फोन भी बंद कर दिए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के साथ जारी तनाव पर 19 जून को सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है

पूर्वी लद्दाख (Ladakh) की गलवान घाटी (Galwan Valley) में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प (India-China Rift) के बाद अब दोनों देशों की सेनाएं पीछे हट गयी हैं. उधर चीन ने कहा है कि वह भारत के साथ वि’वाद या हिंस’क झ’ड़प जैसी स्थिति नहीं चाहता है. हालांकि चीन ने फिर आरोप लगाया है कि भारतीय सेना (Indian Army) के आक्रामक रवैये के बाद सोमवार देर रात सैनिकों में हिं’सक झड़’प हो गयी थी. बता दें कि इस झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे जबकि चीन के भी 43 सैनिक हताहत हुए थे.

सेना ने अपने ऑफिसर और जवानों की छुटि्टयां कैंसिल कर दी हैं. कोरोना के चलते जो ऑफिसर्स और जवान पहले से छुट्‌टी पर थे, उन्हें लॉकडाउन लगने पर लौटने से मना कर उनकी छुट्‌टी बढ़ा दी गई थी. अब सभी छुटि्टयों को कैंसिल कर दिया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.