Breaking NewsCelebritiesEntertainment

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को याद आए स्ट्रगल के दिन, बोले- ‘खाने के लिए खाना तक नहीं था, लगा म’रने वाला हूं’

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के नि’धन (Sushant Singh Rajput Demise) के बाद से ही सोशल मीडिया पर और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर लोग मेंटल हेल्थ पर बात करने लगे हैं. सोशल मीडिया पर एक्टर को लेकर तरह-तरह के पोस्ट देखने को मिल रहे हैं. खबरों के मुताबिक, सुशांत पिछले करीब 6 महीने से डि’प्रेशन से जूझ रहे थे और इस सिलसिले में वह डॉक्टर से भी मिल रहे थे. लेकिन, वह ना तो समय पर अपनी दवाईयां ले रहे थे और ना ही मेडिटेशन कर रहे थे. डि’प्रेशन के चलते ही एक्टर ने आत्महत्या (Sushant Singh Rajput Suicide) जैसा बड़ा कदम उठा लिया. एक्टर की मौत के बाद से ही कई लोग डिप्रेशन को लेकर भी बात कर रहे हैं. इस बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) ने भी खुद को लेकर बड़ा खुलासा किया है और बताया कि एक समय में वह भी डिप्रेशन में चले गए थे.

एक्टर के मुताबिक, उन दिनों उनके पास कोई काम नहीं था. हालात ऐसे हो गए थे कि उनके पास खाने तक के पैसे नहीं थे. उस दौरान उनकी हालत काफी बुरी हो गई थी. इस वजह से वे डिप्रेशन का शिकार हो गए थे. हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddqui) ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए काफी कुछ बताया है. नवाज ने कहा, ‘मैं हमेशा से मजदूरों जैसे मेहनती स्वभाव का रहा हूं. मैंने कभी स्टार बनने का सपना नहीं देखा था. बस मैं इतना कमाना चाहता था कि अपना जीवन यापन कर सकूं और इसी हिसाब से काम करता था.’

उन्होंने आगे बताया, ‘ऐसा करीब 10 सालों तक चला. कभी-कभी तो खाने के लिए दोस्तों के घर भी पहुंच जाता था. वह बहुत मुश्किल समय था, लेकिन फिर भी मैं खुश था. लेकिन, काम ना मिलने के कारण फिर मैं डिप्रेशन में जाने लगा. जब आपके सपने आप पूरे नहीं कर पाते तो फ्रस्टेशन और डिप्रेशन का होना लाजमी है. ठीक से खाना ना खाने की वजह से मैं उन दिनों काफी कमजोर हो गया था, यहां तक कि मेरे बाल भी गिरने लगे थे. 2 किलोमीटर चलता तो थक जाता था. उन दिनों मुझे ऐसा लगता था, जैसे मैं मरने वाला हूं. इसके चलते पूरा दिन घर से बाहर घूमता था. क्योंकि, मुझे नहीं लगता था कि मैं ज्यादा दिन जीने वाला हूं.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.