BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

रामगढ़ मे कोरोना से ठीक हुए 19 मरीजों को भेजा गया घर

रामगढ़ मे कोरोना से ठीक हुए 19 मरीजों को भेजा गया घर
संवाद सूत्र : नितेश वर्मा
रामगढ़ : कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद सोमवार को रामगढ़ जिला अंतर्गत 19 व्यक्तियों को स्पेशल कोविड हॉस्पिटल से उनके घर भेजा गया। इनमें 8 व्यक्ति चितरपुर, 2 व्यक्ति रामगढ़, 7 व्यक्ति दुलमी एवं 2 व्यक्ति पतरातू प्रखंड से है। घर जाने से पूर्व सभी व्यक्तियों को होम क्वॉरेंटाइन, कोरोना संबंधित किसी प्रकार के लक्षण दिखने पर जिला नियंत्रण कक्ष, सदर अस्पताल कंट्रोल रूम अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करने के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। घर जाने के बाद सभी व्यक्ति अनिवार्य रूप से 7 दिनों की होम क्वॉरेंटाइन में रहेंगे एवं जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा सभी की मॉनिटरिंग की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.