नौ प्रखंड के 42 पैक्स के माध्यम से 700 क्विंटल धान, उरद और अरहर के बीज का 50% अनुदान पर किया गया॥
संवाद सूत्र : नितेश वर्मा
बोकारो/कसमार : खरीफ फसल की बुआई के लिए पैक्सों से बीज का उठाव शुरू हो गया है। इसी के तहत आज कसमार प्रखंड अंतर्गत बगदा पैक्स से माननीय गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो के द्वारा किसानों के बीच खरीफ फसल अंतर्गत धान, उरद, अरहर का बीज वितरण किया गया। वितरण के दौरान किसानों के चेहरे पर खुशियां झलक रही थी। यह बीज सरकारी अनुदानित दर पर किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। माननीय गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि किसानों को इसका लाभ उठाना चाहिए ताकि बीजों का छिड़काव सही समय पर हो सके। साथ ही वे अपने परिवार के बीच रहते हुए कृषि कार्य कर उन्नत किस्म की खेती की करते रहें।
■ नौ प्रखंड के 42 पैक्स के माध्यम से 700 क्विंटल धान, उरद और अरहर के बीज का 50% अनुदान पर वितरण किया जाना-
जिला के किसानों के लिए आवंटित एवं उपलब्ध कराए जा रहे खरीफ फसल धान के अनुदानित प्रमाणित बीज का आवंटन नोडल पैक्स एवं अध्यक्ष -सह- प्रबंधक तथा जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के द्वारा वितरित किया जा रहा है। जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी नौ प्रखंड के 42 पैक्स के माध्यम से 700 क्विंटल धान, उरद और अरहर के बीज का 50% अनुदान पर वितरण किया जा रहा है।

किसानों के लिए बीज उठाव हेतु जिले के प्रखंडवार या नोडल पैक्सवार विवरणी निम्न है :-
■ चास प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत –
राधानगर पैक्स, पिण्डराजोरा पैक्स, कोलबेंदी पैक्स, बारपोखर पैक्स, अलकुश पैक्स, पुंड्ररु पैक्स, काला पत्थर पैक्स एवं घटियाली पूर्वी पैक्स।
■ चंदनकियारी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत –
चंद्रा पैक्स, साबड़ा पैक्स, सियालजोरी पैक्स, लंका पैक्स, आद्राकुड़ी पैक्स, कलिकापुर पैक्स, नयावन पैक्स, लाघला पैक्स एवं झलबरदा पैक्स।
■ जरीडीह प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत –
आराजू पैक्स, गायछंदा पैक्स, बेलडीह पैक्स, भस्की पैक्स, जरीडीह व्यापार मंडल।
■ कसमार प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत –
बगदा पैक्स, मंजूरा पैक्स, मुरहुलसुदी पैक्स, हिसिम पैक्स, मधुकरपुर पैक्स, दातु पैक्स, सिंहपुर पैक्स एवं कसमार पैक्स।
■ पेटरवार प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत –
बुंडू पैक्स, अंगवाली उत्तरी पैक्स एवं चापी पैक्स।
■ गोमिया प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत –
गोमिया व्यापार मंडल, कुंद्रा पैक्स, हुरलुंग पैक्स, होसिर प0 पैक्स।
■ बेरमो प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत –
जरीडीह पश्चिमी पैक्स।
■ नावाडीह प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत –
पलामू पैक्स, पोटसो पैक्स, तेलों पैक्स एवं नर्रा पैक्स।
जिले के किसानों को सूचित किया जा रहा है कि अपने-अपने सम्बन्धित क्षेत्रो के पैक्सों में जाकर सरकारी अनुदान पर बीज का उठाव कर सकते है। वितरण के दौरान जिला परिषद सदस्य, मुखिया एवं बगदा पैक्स अध्यक्ष उपस्थित थे।



Leave a Reply