BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

#BOKARO: कार व बाइक में सीधी ट’क्कर, बाइक सवार घा’यल

कार व बाइक में सीधी टक्कर, बाइक सवार घायल॥


बोकारो : बोकारो जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र के जरीडीह मोड़ एवं जारंगडीह रेलवे स्टेशन के बीच हनुमान मंदिर के समीप मुख्य सड़क में सोमवार दोपहर  एक कार व बाइक की सीधी ट’क्कर में जरीडीह बस्ती निवासी युवक राजेंद्र रविदास गंभीर रूप से घायल हो गया.

घा’यल को पुलिस ने ढोरी केंद्रीय अस्पताल पहुंचाया,जाँच मे उसके दाहिने टांग में फैक्चर तथा शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं,बताया जाता है कि ढोरी  बालूमाथ निवासी एस एस घोष अपनी मारुति वैगनआर कार संख्या जेएच 09 पी 2442 से विष्णुगढ़ के बनासो से अपनी पत्नी का इलाज कर लौट रहे थे तभी विपरीत दिशा से अपनी बाइक से आ रहे राजेंद्र रविदास से सीधी टक्कर हो गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार अपने साइड में था, टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा, जानकारी मिलने के बाद घट”नास्थल में काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई, एएसआई संजय कुमार सिंह ने कार व बाइक को जब्त कर थाने ले गई, घायल युवक के परिजन कार मालिक से युवक के इलाज कराने के बात कह रहे थे, वहीं घटना से कार के आगे का हिस्सा भी क्ष’तिग्रस्त हो गया।

संवाद सूत्र :नितेश वर्मा

Comments (1)

  1. अच्छा ब्लॉग, धन्यवाद

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.