पटना : बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियों ने चुनावी पत्ता फेंकने शुरू कर दिया है. चुनाव की सुगबुगाहट के बीच मुद्दों की तलाश और वार प’टलवार का दौर चालू हो गया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सीएम नीतीश कुमार पर अटैक कर रहे हैं. तेजस्वी यादव ने आज फिर से एक पोस्टर जारी करके सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा ह’मला किया है. तेजस्वी यादव ने आ’रोप लगाया है कि यह सरकार ला’श की ढेर पर चुनाव करवाना चाहती है.
लाश की ढेर पर चुनाव करवाने चाहते हैं सीएम
तेजस्वी यादव ने कहा कि आज से 9 दिन बाद भी अगर सीएम बाहर नहीं निकले तो पूरे 100 दिन हो जाएंगे. सीएम के 100 दिन तक घर में रहने को लेकर राजद गांव गांव में ढोल पिटेगी. तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि जनता को सड़क पर निकलने के लिए छोड़कर खुद घर में बंद हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी nmch और pmch जाइए, आपके आवास से कुछ ही दूरी पर है, जाकर देखिये की क्या व्यवस्था है, क्या आप लोग लाशों के ढेर पर चुनाव कराएंगे ? तेजस्वी यादव ने कहा कि आलीशान मकान में बैठकर देखने पर तो सबकुछ गुलजार ही दिखेगा,कोरोना जांच हो भी रहा है या नही इस पर संदेह है.
सर्वदलीय बैठक बुलाए चुनाव आयोग
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार चुनाव को लेकर चुनाव आयोग को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए. तेजस्वी यादव ने इसके आगे कहा कि जब आयोग पहल करेगी तो हम वहां अपनी बात रखेंगे.

सीएम नीतीश का ध्यान सिर्फ चुनाव पर
तेजस्वी यादव ने आज आरजेडी दफ्तर में पीसी करके फिर से सीएम नीतीश पर अटैक किया तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी बताइए क्या आपका ध्यान सिर्फ चुनाव पर है,जिसमे लक्षण पाया गया है उसकी भी जांच नही की गई. नीतीश जी आप पूरी तरह से फैल रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि 30 लाख लोग दूसरे प्रदेश से वापस आये हैं, क्या उनकी जांच हो पाई है ? इनका जवाब क्यों नहीं दे रहे. इसके साथ ही तेजस्वी ने पूछा है कि 30 लाख लोगों में कितने लोगों का मैपिंग किया गया रोजगार देने के लिए? तेजस्वी यादव ने इसके साथ ही कई आरोप बिहार सरकार पर लगाए हैं.



Leave a Reply