Breaking NewsMAHARASHTRA

बड़ी खबर : अंतिम संस्कार से पहले सुशांत सिंह राजपूत का होगा कोरोना टेस्ट, जानिए वजह…

पटना : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत  के अंतिम संस्कार से पहले उनकी बॉडी का कोरोनो टेस्ट किया जाएगा. कोरोना टेस्ट के लिए पोस्टमॉर्ट’म से पहले ही उनका सैंपल लिया जा चुका है. आपको बता दें कि केंद्र सरकारके गाइडलाइन के अनुसार कोरोना के बढ़ते सं’क्रमण के चलते मौ’त के बाद हर किसी का कोरोना टेस्ट’ भी किया जाता है. अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो दाह संस्कार के लिए एमएचए की गाइडलाइन फॉलो करनी पड़ती है.

34 साल के सुशांत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फां’सी लगाकर खुदकु’शी कर ली थी. मुंबई के कूपर अस्पताल में उनकी बॉडी रविवार शाम 4 बजे लाई गई. देर रात उनकी पोस्टमॉ’र्टम रिपोर्ट आ गई. रिपोर्ट में मौ’त की वजह हैंगिंग बताई गई है. यानी उन्होंने फां’सी लगाकर आत्महत्या की. हालांकि फाइनल रिपोर्ट का फिलहाल इंतजार है.

वहीं डॉक्टरों ने सुशांत सिंह राजपूत के वाइटल ऑर्गन्स को फॉरेंसिक जांच के लिए जेजे अस्पताल भेजा है, जहां शरीर में किसी तरह के ड्रग्स या जहर की मौजूदगी का पता लगाया जाएगा. सुशांत की विसरा रिपोर्ट भी अगले दो-तीन दिनों में आ जाएगी.

बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह पिछले कई महीनों से डिप्रेशन में थे. उनका इलाज भी चल रहा था. पांच दिन पहले भी उनकी बहन ने सुशांत से बात की थी. उस वक्त उन्होंने अपनी बहन से कहा था की तबियत ठीक नहीं है. सुशांत के घर में रहने वाले दोस्त और नौकर ने भी बताया है कि सुशांत का व्यवहार कुछ दिनों से बदला-बदला सा दिख रहा था. ये भी कहा जा रहा है कि सुशांत ने कुछ दिनों से डिप्रेशन की दवाइयां भी नहीं खाई थीं

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.