बिहार के रहने वाले बॉलीवुड फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई में आत्मह’त्या कर ली. इस खबर से ना सिर्फ उनके चाहने वाले बल्कि बॉलीवुड और राजनीति के लोग भी है’रान हैं. सुशांत का मुंबई में आज अंतिम संस्कार होगा. यह जानकारी सुशांत के फैमिली फ्रेंड निशांत जैन ने दी है. यही नहीं, सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आज 11.20 की फ्लाइट उनके पिता, विधायक नीरज बबलू समेत दो अन्य सदस्य मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं लेकिन इस बीच सुशांत के सु’साइड में नया मोड सामने आ रहा है.
गर्लफ्रेंड से ब्रेक अप के बाद अपसेट थे सुशांत
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में लव एंगल सामने आ रहा है. सुशांत के करीबी दोस्त सिद्धार्थ ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि सुशांत और उसकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती कुछ दिनों पहले घर छोड़कर चली गई थी. सिद्धार्थ ने यह भी बताया है कि दोनों के बीच अनबनी चल रही थी. सुशांत ने सुसाइड से पहले अपनी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को फोन भी किया था लेकिन रिया ने फोन नहीं उठाया था. इसके साथ ही सिद्धार्थ ने बताया कि सुशांत के करीबी दोस्त ने भी उस रात फोन नहीं उठाया था.

दम घु’टने से हुई मौ’त
वहीं मुंबई के कूपर अस्पताल ने सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम का एडवांस सर्टिफिकेट दे दिया है. जिसके मुताबिक, मौ’त की वजह लटकने की वजह से दम का घु’टना बताया गया है. बता दें कि सुशांत ने फांसी लगाई थी. शुरुआती जांच रिपोर्ट में किसी तरह के ज’हर देने की बात सामने नहीं आई है. अब विसरा को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा.
केदारनाथ फिल्म के बाद हो गए थे ज्यादा आध्यात्मिक
सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में शामिल होने पटना से निकले उनके चचेरे भाई और बीजेपी विधायक नीरज बबलू ने बताया कि सुशांत केदारनाथ फिल्म के बाद सुशांत काफी अध्यात्मिक हो गया था. उन्होंने बताया कि वो अक्सर केदारनाथ चलने की बात कहता था. नीरज कुमार बबलू ने इस बात पर बार बार जोर दिया कि वो इस फिल्म के बाद ज्यादा अध्यात्मिक हो गया था. उन्होंने कहा कि हमे लगा अध्यात्मिक होना सही है लेकिन वो ऐसा कदम उठाएगा किसी ने सोचा नहीं था.



Leave a Reply