कोरोना ने पूरे विश्व को अपने कब्जे में ले लिया है. इसको लेकर पूरी दुनिया त्राहिमाम कर रही है. इस वैश्विक महमारी से कैसे बचा जाए इसको लेकर दिनरात पूरी दुनिया के विशेषज्ञ रिसर्च में लगे हुए है. लेकिन फिलहाल कोई राहत मिलता नहीं दिख रहा है.
कोरोना संक्रमित लोगों में पाए जाने वाले लक्षणों में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दो और लक्षण को जोड़ दिया गया है. मंत्रालय की माने तो संक्रमित लोगों की जांच में सूंघने की क्षमता में कमी और स्वाद में कमी का लक्षण पाया जा रहा है. इसलिए विशेषज्ञ ऐसा मानते है कि दोनों लक्षण कोरोना के लक्षण है.
शुरूआती दौर में कोविड-19 के रोगियों की जांच में जो संकेत पाए जाते रहे है उसमें बुखार, खांसी, थकान, सांस की तकलीफ, कफ, गले में खराश के साथ दस्त शामिल है. अब इन लक्षणों में दो और लक्षण सूंघने की क्षमता में कमी और स्वाद में कमी शामिल कर दिया गया है.

कोरोना की स्वत: जांच के लिए स्वास्थ विभाग की ओर से ये सभी लक्षण बताए गए है. साथ ही बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना सबसे ज्यादा सटिक उपाए बताया गया है.
लोग एक दूसरे के संपर्क में ना आए इसको लेकर सरकार की ओर से देश को लॉकडाउन भी किया गया था. जो अभ धीरे-धीरे फेजवाइज खोला जा रहा है. लेकिन इतने एहतियात के बावजूद भी कोरोना की रफ्तार कम नहीं हो रहा है. लगातार संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है. जो दिनों दिन विस्फोटक होता जा रहा है.




Leave a Reply