Breaking NewsDELHI

कोरोना से बचाने के लिए दिल्लीवालों को काढ़ा पिलाएगी BJP, घर-घर बंटेंगे मास्क और सैनिटाइजर

भोजन, राशन वितरण के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जरूरतमंदों को काढ़ा पिलाने का अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है, ताकि लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बढ़ाकर उन्हें कोरोना से बचाया जा सके।

दिल्ली में भाजपा ने दस लाख लोगों को काढ़ा बांटने का लक्ष्य तय किया है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि एक लाख काढ़ा पैकेट का ऑर्डर दिया जा चुका है।

दिल्ली में कोरोना को लेकर केंद्र सरकार गंभीर, अमित शाह कल करेंगे बैठक

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने शनिवार को दिल्ली जनसंवाद रैली को संबोधित करते हुए कहा कि संकट के समय भाजपा ने राशन और भोजन वितरण किया। अब दूसरे रूप में इस सेवा कार्य को चलाने का निर्णय लिया गया है। लोगों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए काढ़ा वितरण से लेकर फेस कवर और सैनिटाइजर बांटने का अभियान चलेगा। दस लाख काढ़ा के पैकेट जनता को बांटने की तैयारी है। फिलहाल, एक लाख पैकेट का दिल्ली भाजपा ने ऑर्डर दे दिया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाएं फेल हो चुकी हैं। लोगों को न इलाज मिल रहा है न ठीक से टेस्टिंग हो रही है। ऐसे में भाजपा ने खुद पहल करते हुए डॉक्टरों की टीम बनाई है। यह टीम बिना किसी सरकारी सहायता के जांच और इलाज की सुविधा जनता को उपलब्ध कराएगी।

आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में स्वास्थ्य व्यवस्था बदतर हाल है। आलम यह है कि अस्पताल में मरीजों के बीच ही लाशें पड़ीं होती हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विज्ञापनों पर पैसा खर्च करने की जगह स्वास्थ्य व्यवस्था पर पैसा खर्च करना चाहिए

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.