MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिला में दिल्ली से आ रही बस ओवरटेक करने के दौरान आपस मे टकरा गयी. दोनों बसों की टक्कर में डेढ़ दर्जन यात्री गंभीर रूप से ज’ख्मी हो गए है. एक की गं’भीर हालत को देखते हुए मोतीहारी रेफर किया गया है. वही बाकी यात्रियों को स्थानीय निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. घटना जिला के पीपरा कोठी थाना क्षेत्र के NH 28 वाटगंज की बतायी जा रही है. इस घट’ना की सूचना पुलिस को दी गयी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस का’र्रवाई में जुट गयी है.
घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की जिला के पीपराकोठी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 28, वाटगंज चौक के समीप दिल्ली से यात्रियों से भरी दो बस आपस में टकरा गई. जिसमे करीब डेढ़ दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बताया जाता है कि ट्रेवल्स विथ पूरी नामक बस संख्या एचपी 67/1877 एवं क्रिस्थि ट्रेवल्स नामक बस संख्या यूपी70जीपी/5038 दिल्ली से यात्रियों को लेकर दरभंगा जा रही थी.

जैसे ही वाटगंज के समीप बस पहुंची एक बस के चालक ने दूसरी बस को ओवरटेक करना चाहा. इसी बीच दूसरे बस ने अपना स्टेयरिंग मोड़ दिया. जिसमे दोनों बसों पर सवार करीब डेढ़ दर्जन भर लोग घायल हो गए. घा’यलों को स्थानीय निजी नर्सिंग होम में इलाज कराया गया है. घा’यलों में मुजफ्फरपुर जिला के मालपुर चक्रदहत निवासी अमरेश दास के स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल मोतिहारी भेजा गया है.
वही अन्य घा”यल बस के संवेदक दिल्ली के राहुल कुमार झा, अल्ला पुर बेगूसराय के पूजा कुमारी, फतेहपुर बेगूसराय के अमित कुमार, समस्तीपुर के पप्पू कुमार सहित करीब डेढ़ दर्जन घा’यल यात्रियों को स्थानीय स्तर पर निजी नर्सिंग होम में इलाज कराया गया है.



Leave a Reply