BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

#MUZAFFARPUR: DM की उपस्थिति में बोले मुखिया संघ अध्यक्ष- मास्क, सैनिटाइजर और साबुन के लिए नहीं मिले 10 लाख

सरकार की विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमे प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका है। उक्त बातें जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने जिले के सभी प्रखंडों के मुखिया संघ के अध्यक्षों के साथ बैठक में कही। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की रोकथाम एवं बचाव के लिए जन- जागरूकता काफी मायने रखती है।

कार्यालय में उपस्थिति के आधार पर ही मानदेय का भुगतान

डीएम ने कहा कि यदि पंचायतों में जनता जागरूकता रहेगी तो निस्संदेह हम इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना करने में सफल होंगे। कोरोना महामारी से उत्पन्न समस्याओं के समाधान में मुखिया एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा किये गए कार्यो की सराहना भी की। पंचायत स्तरीय सभी कर्मी पंचायत कार्यालय में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है। डीएम ने कहा कि उनके पंचायत कार्यालय में उपस्थिति के आधार पर ही उन्हें मानदेय का भुगतान किया जाएगा।

पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समन्वय पर बल

विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रशासनिक पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के परस्पर समन्वय से तेज गति से विकास होता है। मीनापुर प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष नीलम कुमारी ने कहा कि प्रखंड स्तर पर पंचायत समिति की बैठक का आयोजन ना होना खेदजनक है।

योजनाओं के संबंध में मिल रही शिकायतों से कराया अवगत

बैठक में प्रखंडों के मुखिया संघ के अध्यक्षों ने राशन- किरासन, मनरेगा, शौचालय के लंबित भुगतान, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि के संबंध में मिल रही शिकायतों से भी डीएम को अवगत कराया। जिस पर डीएम ने कार्रवाई का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि आगे भी इस तरह की बैठक होगी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संबंधित क्षेत्रों का फीडबैक लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी अध्यक्षों ने सोशल मीडिया में चली इस खबर का खंडन किया कि मास्क, सैनिटाइजर और साबुन वितरण के लिए 10 लाख रुपए प्राप्त हुए हैं। कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। बल्कि पंचम वित्त के अंतर्गत नियमित रूप से प्राप्त राशि के द्वारा उक्त व्यय किया जा रहा है।

जीविका व खादी ग्रामोद्योग से लेकर करें मास्क का वितरण

कोरोना महामा’री को देखते हुए सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक घर में चार-चार मास्क एवं एक साबुन का वितरण किया जाना है। इसके लिए सभी मुखिया को जीविका एवं खादी ग्रामोद्योग से मास्क लेकर वितरण को कहा गया। बैठक में उप विकास आयुक्त और जिला पंचायतीराज पदाधिकारी ,जिला जन संपर्क पदाधिकारी कमल ङ्क्षसह व मुखिया इंद्र भूषण सिंह अशोक आदि उपस्थित थे। 

Input: Jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.