Breaking NewsSITAMARHI

#SITAMARHI: बैरगनिया प्रखंड के राशन कार्डधारी उपभोक्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में दिया एक दिवसीय धरना

बैरगनिया (सीतामढ़ी) प्रखंड क्षेत्र के पचटकी यदू पंचायत के वार्ड- 12,13, एवं 14 के राशन कार्डधारी उपभोक्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर बताया कि जन वितरण प्रणाली के दुकानदार वीरेंद्र प्रसाद द्वारा दो माह से राशन नहीं दे रहे हैं। पूर्व में उपभोक्ताओं ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बैरगनिया, अनुमंडल पदाधिकारी सीतामढ़ी, जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी एवं मुख्यमंत्री बिहार को आवेदन देकर उक्त डीलर के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। जिसमें बैरगनिया आपूर्ति पदाधिकारी शैलेश कुमार ने 1 माह पूर्व स्थल का जांच कर सीतामढ़ी अनुमंडल पदाधिकारी को अपनी रिपोर्ट भेजी थी। इधर राशन कार्डधारी उपभोक्ताओं ने बताया कि 2 माह से हम सबों को राशन नहीं मिला है। अगर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो जिला मुख्यालय सीतामढ़ी के डुमरा में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस बाबत पूछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मिश्र ने बताया कि प्रखंड कार्यालय परिसर में दिए जा रहे धरना-प्रदर्शन असंवैधानिक है ,क्योंकि धरनार्थियों द्वारा धरना की सूचना प्रशासन व पुलिस को नही दी थी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के आरोप वरीय पदाधिकारी के संज्ञान में है।

वरीय पदाधिकारी के स्तर पर आवश्यक करवाई की प्रकिया की जा रही है। धरना पर बैठने वालों मे नैना देवी, चंपा देवी, प्रमिला देवी, राजकली देवी, सकीना खातून , सुंदरी देवी, सैमा खातून, जहिदन खातून, शुबरा खातून, रईसा खातून, सायरा खातून, जाकिर हुसैन, रामाज्ञा महतो, मनीर मंसूरी, आदि धरना पर बैठे थे। धरना समाप्ति के बाद एक शिष्टमंडल ने अपनी मांगों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी बैरगनिया विजय कुमार मिश्रा को स्मार पत्र समर्पित किया। ईधर डीलर वीरेंद्र प्रसाद पूर्व में ही बीडीओ,थाना,एमओ सहित अन्य वरीय अधिकारी को पत्र लिखकर जानकारी दे चुके है। कि कुछ उपभोक्ता राशन का उठाव नहीं कर रहे है।

राम शरणागत मिश्र जानीपुर से

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.