कोरोना से पांच और मरीज जंग जीत कर अपने घर पहुंच गए सीतामढ़ी में अभी एक्टिव केसों की संख्या 25 रह गई।
90 मामलों में 64लोग पूरी तरह से हुए स्वस्थ
सीतामढ़ी:जिले के पाँच कोरोना पॉजिटिव मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर आज घर लौटे ।सभी का इलाज कोविड हेल्थ सेंटर सीतामढ़ी में चल रही थी ।सभी स्वस्थ मरीजों की विदाई मेडिकल टीम ने ताली बजाकर किया एवं सभी को स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएंभी दी गई ।इसके पूर्व सभी स्वस्थ मरीजों को स्वास्थ्य टिप्स भी दिए गए। #गौरतलब हो कि जिले में अभी तक 90पॉजिटिव मामले पाए गए हैं जिसमें 64 व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं एक ही मृ’त्यु हो गई है और एक्टिव केस घटकर 25रह गई है। डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा है कि लॉकडाउन फर्स्ट के तहत जब धीरे-धीरे लगभग सभी चीजें खुल गई हैं ऐसी स्थिति में हमें बेहद सावधान एवं सजग रहना है उन्होंने कहा कि जब भी घर से निकले मास्क पहनकर ही निकले।भीड़ भाड़ से बचें , 2 गज दूरी का अवश्य पालन करें तथा सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करते रहें
सजग रहे, सतर्क रहें, मास्क पहनकर ही बाहर निकले,सदैव सामाजिक दूरी का पालन करे,किसी भी प्रकार के लक्षण महसूस होने पर जिला प्रशसन के नंबर 06226…250316 पर सम्पर्क करें। हमेशा सरकार के दिशा निर्देशों का जरूर पालन करे। हम सब मिलकर ही कोरोना संक्रमण के चेन को रोक सकते है

संवाद सूत्र : राम शरणागत मिश्र




Leave a Reply