India Nepal Tension: भारत-नेपाल बॉर्डर से राहत की खबर है। नेपाल की एपीएफ यानी नेपाली सशस्त्र प्रहरी बल ने बंधक बनाए गए लगन राय को भारतीय पुलिस के हवाले कर दिया है। बॉर्डर के फायरिंग वाले स्थल पर शुक्रवार की देर रात 1:00 बजे तक भारतीय नागरिकों का हुजूम डटा हुआ था। जेनरेटर की व्यवस्था कर ली गई थी। भारत की ओर से पुलिस प्रशासन और एसएसबी के पदाधिकारी भी वहां कैंप कर रहे थे। रात 1:00 बजे एसपी सीतामढ़ी अनिल कुमार भी वहां पहुंचे। इसी बीच नेपाल की एपीएफ यानी नेपाली सशस्त्र प्रहरी बल ने बंधक बनाए गए लगन राय को भारतीय पुलिस के हवाले किया।
भारतीय की मौ’त के बाद बढ़ गया था तनाव
विदित हो कि नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) द्वारा सीमा से सटे इलाकों में अंधाधुंध फायरिंग में एक भारतीय की मौ’त हो गई थी, जबकि दो घा’यल हो गए थे। घटना शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे सोनबरसा थाना क्षेत्र की पीपरा परसाइन पंचायत की लालबंदी जानकीनगर सीमा की है। एपीएफ ने भारतीयों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फा’यरिंग की। एपीएफ ने बॉर्डर इलाके से एक व्यक्ति को बंधक भी बना लिया। ग्रामीणों की मानें तो नेपाल की ओर से 18 राउंड फायरिंग की गई। मृ’तक की पहचान जानकी नगर टोला लालबंदी निवासी नागेश्वर राय के 25 वर्षीय पुत्र विकेश कुमार के रूप में हुई है।

वहीं, विनोद राम के पुत्र उमेश राम व सहोरवा निवासी बिंदेश्वर शर्मा के पुत्र उदय शर्मा घाय’ल हैं। बंधक बनाया गया व्यक्ति जानकीनगर का लगन राय है। नेपाल की इस कार्रवाई के बाद बॉर्डर पर तनाव बढ़ गया है। दोनों देशों के अधिकारी बॉर्डर पर पहुंचकर कैंप कर रहे। सीतामढ़ी के एसपी अनिल कुमार ने घट’ना की पुष्टि करते हुए बताया कि एपीएफ की का’र्रवाई में एक भारतीय की मौ’त हो गई है। दो लोग जख्मी हुए हैं, जबकि एक को बंधक बना लिया है। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने पुलिस व एसएसबी के अधिकारियों को बॉर्डर के हालात पर नजर रखने को कहा है।
मिलने पहुंचे थे दोनों तरफ के लोग
बॉर्डर सील होने से दोनों देशों के बीच आवाजाही बंद है। जानकीनगर निवासी लगन राय अपने पुत्र शत्रुघ्न राय के साथ बॉर्डर पर अपनी बहू से मिलने गए थे। उनके छोटे पुत्र विनय राय की पत्नी अंचला देवी मां जयकुमारी व स्वजनों के साथ ससुर-भसुर से मिलने आई थीं। ये लोग नेपाल के मोहतरी जिले के गुलरिया से आए थे। नेपाल पुलिस उनको बॉर्डर से हटाना चाह रही थी। पिता-पुत्र ने थोड़ी देर का समय मांगा तो एपीएफ ने शत्रुघ्न पर लाठी चला दी। लगन राय को घसीटते हुए बॉर्डर से सौ मीटर दूर ले जाकर बंधक बना लिया। यह देखकर बॉर्डर पर क्रिकेट खेल रहे कुछ युवकों व खेतों में काम कर रहे लोगों ने नेपाल की इस कार्रवाई का विरोध करना चाहा। इसी बात पर एपीएफ जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि, नेपाल का कहना है कि भारतीय उनकी बंदूक छीनना चाह रहे थे। सुरक्षा में उन्होंने फायरिंग की।



Leave a Reply