बेरोजगारों को उनके आधार कार्ड की गारंटी पर मिले पाँच लाख रुपये तक का बैंक लोन – केशरी
मुंगेर। सभी बेरोजगारों एवं प्रवासी मजदूरों सहित सभी बेरोजगारों को बिना किसी प्रक्रियाओं के मकड़जाल के सिर्फ उनके आधार कार्ड की गारंटी पर बैंक लोन देना होगा अन्यथा 30 जून से पूर्वाग्रह से ग्रसित ऐसे बैंक प्रबंधकों के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने अपने समर्थकों के साथ गाँधीगिरी करते हुए राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सह वित्तमंत्री सुशील मोदी एवं संयोजक सह एसबीआई के चेयरमैन को संबोधित एक ज्ञापन जिला स्तरीय बैंकर्स समिति के अध्यक्ष सह मुंगेर डीएम कार्यालय में गुलाब के फूल के साथ सौंपते हुए कहा।
प्रदेश अध्यक्ष केशरी ने आगे कहा कि आज नौकरी के समाप्त होते अवसरों तथा केन्द्र सरकार, बिहार सरकार, स्वायत्तशासी संस्थानों एवं निजी क्षेत्रों द्वारा सभी खाली पदों एवं सेवानिवृत पदों को समाप्त करते रहने से स्वरोजगार ही एकमात्र विकल्प बच जाता है जिसके लिए बैंक हमारे बेरोजगारों एवं मजदूरों को पूंजी के लिए लोन नहीं दे रही है।

श्री केशरी ने तीव्र आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जब सिर्फ मुंगेर जिला से प्रतिवर्ष अरबों रुपये विकसित राज्यों में निवेश किया जा रहा है तो पूरे बिहार से कितना खरब रुपया विकसित राज्यों में निवेश किया जाता होगा लेकिन हमारे बेरोजगारों को रोजगार के लिए लोन नहीं दिया जाता है जिसे अब बरदाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे बैंकर्स को सबक सिखाया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एनसीपी छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि फिल्म अभिनेता विक्टर सिंह प्रताप ने कहा कि आज बेरोजगारी हर घर की एवं बिहार की सबसे बडी़ समस्या बन चुकी है जिसके समाधान के लिए बैंकों को आगे आना ही होगा चाहे हंसकर आगे आये या फिर चाहे रोकर आगे आये।इस अवसर पर श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजीव शर्मा, महिला जिला अध्यक्षा शीला सिन्हा, वरीय नेता अजय प्रसाद सिंह, किशन मंडल, विक्रमजीत चन्द्रवंशी, संजीव वर्मा, अशोक साह, अजय सिन्हा, सोनू सिन्हा, ललन बिन्द, धीरज साह, इन्दू देवी, सोनी देवी, रामविनय, सदानन्द भारती, आजाद शर्मा एवं निरंजन गुप्ता सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थें।



Leave a Reply