BIHARBreaking NewsMUNGERSTATE

MUNGER में कोरोना काल के योद्धा मुखिया समाजसेवी द्वारा सम्मानित

कोराना काल के योद्धा मुखिया को समाजसेवी राजेश मिश्रा के द्वारा सम्मानित किया गया

संग्रामपुर : कोरोना संक्रमण काल में
दुरमट्टा पंचायतों के मुखिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस जंग में वे योद्धा बन मैदान में डंटे हैं। जिस क्षेत्र के मुखिया मुस्तैद हैं, वहा संक्रमण की आशंका कम है। क्योंकि लोगों में लगातार जागरूकता लाई जा रही है। आमलोगों को राशन सामग्री भी ससमय मिल रही। जरूरतमंद लोगों को जरूरी सामान सैनिटाइजर एवं मास्क भी उपलब्ध करा हैं।

वहीं अंग क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी सह कांग्रेस नेता राजेश कुमार मिश्रा ने कोराना जैसे महामारी के बीच योद्धा बनके डटे हुए दुरमट्टा पंचायत के
मुखिया रामस्नेही यादव को डायरी और कलम देकर सम्मानित करते हुए मनोबल को बढ़ाया। एवं आगे भी सहयोग करने का भरोसा दिया।

वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को ले लॉकडाउन में सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारने में
दुरमट्टा पंचायत के मुखिया रामस्नेही यादव का योगदान सराहनीय है।

गांव-गांव में घूमकर कोरोना से बचाव के प्रति लोगों में जागरूकता लाना व साफ-सफाई एवं स्वच्छता के प्रति सजग करना इनकी दिनचर्या में शामिल है।

ग्रामीणों को सामाजिक व शारीरिक दूरी का महत्व के बारे में जानकारी दी। लोगों को लॉक डाउन, शारीरिक दूरी का पालन, मास्क, सैनिटाइजर हैंडवॉश या साबुन का प्रयोग करनें को लेकर जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.