पूरी दुनिया में कोरोना का कह’र लगातार जारी है. इस वायरस की संक्र’मण से अब तक पूरी दुनिया में 4 लाख से अधिक लोगों की मौ’त हो चुकी है. इस बीच खबर आ रही है की पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. सोमवार को रेल मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि शेख राशिद अहमद की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे दो हफ्ते तक सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे.
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1 लाख से ऊपर चला गया है. रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में कुल संक्रमितों की संख्या 1 लाख 1 हजार 173 है. वहीँ कोरोना से अब तक 2032 लोगों की मौ’त हो चुकी है. पाकिस्तान दुनिया का 16वां देश बन गया है, जहां मरीजों का आंकड़ा 1 लाख से अधिक है. पाकिस्तानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि कोरोना पॉजिटिव मिले 33 हजार 465 लोग ठीक हो चुके हैं. पाकिस्तान के पंजाब में अब तक 37,090, सिंध में 38,108, खैबर-पख्तूनख्वा में 13,487, बलूचिस्तान में 6,221, इस्लामाबाद में 4,979, गिलगित-बाल्टिस्तान में 927 और पीओके में 361 मामले सामने आए हैं.

बीते दिनों पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रांतीय विधायक चौधरी अली अख्तर भी कोरोना संक्रमित हो गए थे. उनकी पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि अख्तर अपने घर में क्वारनटीन में थे और वायरस के लक्षण दिखने के बाद खुद का परीक्षण कराया था. अख्तर को 2018 के चुनावों में पंजाब विधानसभा के फैसलाबाद III से चुना गया था.
पाकिस्तान में कोरोनोवायरस के कारण एक प्रांतीय मंत्री सहित चार सांसदों की मौ’त हो गई है. इस बीच, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत ने पूरे प्रांत के सार्वजनिक अस्पतालों में मास्क अनिवार्य कर दिया है. सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि किसी भी व्यक्ति को बिना फेस मास्क सरकारी अस्पताल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.



Leave a Reply