BIHARBreaking NewsMUNGERSTATE

MUNGER: डीलर के मनमानी के खि’लाफ लाभुकों ने किया सड़क जाम….

डीलर के मनमानी के खि’लाफ लाभुकों ने किया सड़क जाम

जल नल योजना से वंचित रखने का भी लगाया आरोप

टेटिया बंबर।
टेटिया बंबर प्रखंड क्षेत्र कैशोली   पंचायत राजाडीह गांवा के वार्ड संख्या-11में राशन नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को जमकर बवाल काटते हुए गांव प्रखंड जाने वाली मुख्य मार्ग को मुख्य सड़क को जाम कर दिया। और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की कई घंटा तक जाम की समस्या बनी रही कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचे। ग्रामीण विमला देवी नागेश्वर मांझी जूली देवी मुन्नी देवी रूबी देवी सुनीता देवी बुधनी देवी कली देवी अनीता देवी लाखो देवी अंजना देवी फूलों देवी सुमित्रा देवी शकुंतला देवी पूनम सिंह विवाह देवी ममता देवी जयंती देवी नीलम देवी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क को बांस- बल्ला से घेर दिया। सभी लोग सड़क पर बैठ गए और सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि कोरोना महामारी के कारण किए गए लॉकडाउन के बाद सरकार द्वारा की गई घोषणा के तहत राशन वितरण किया जाना है, परंतु अब तक डीलर की मनमानी के कारण वार्ड 11 में राशन वितरण नही किया जा रहा।

जिससे रोज कमाने खाने वाले लोगों ने डीलर पर आरोप लगाया कि गेहूं चावल के बदले ₹15 किलो की दर से पैसा ही दे रहा है और गेहूं चावल नहीं दे रहे हैं ₹40 प्रति लीटर तेल दिया जा रहा है हमलोगों के समक्ष भुखमरी की स्थिति आ गई है। परंतु, अब तक यहां ब्लीचिग पाउडर या किसी भी केमिकल का छिड़काव नहीं किया गया है। जिससे लोगों में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। इसके साथ ही नल-जल योजना के तहत अभी तक किसी भी घर में पीने का पानी नहीं पहुंचा है। जिससे उन सभी को पानी के लिए भटकना पड़ता है। इस भयानक गर्मी में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.