BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

#RAMGARH: शहर की विभिन्न स’मस्याओं को लेकर छावनी सभागार में हुआ बैठक का आयोजन…

शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर छावनी सभागार में हुआ बैठक का आयोजन
MUZ NEWS
रामगढ़ : कोरोनावायरस कोविड-19 से बचाव एवं उसके रोकथाम हेतु पूरे देश में लॉक डाउन की अवधि को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है इस दौरान जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा कोविड-19 को रोकने हेतु सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को रामगढ़ शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर रामगढ़ छावनी परिषद के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सबसे पहले शहर की ट्रैफिक एवं पार्किंग व्यवस्था के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जिसके दौरान बैठक में मौजूद सभी ने अपना अपना पक्ष रखा। बैठक के दौरान मुख्य रूप से शहर के सभी चौड़े सड़कों के किनारे चार पहिया एवं दोपहिया वाहन पार्किंग सीमा के रूप में जगह चिन्हित किए जाने एवं इन जगहों को मुख्य सड़कों से अलग चिन्हित करने पर चर्चा की गई।

इसके साथ ही बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी मुख्य सड़कों पर निशान लगाकर सीमांकन किया जाए ताकि दुकानदार एवं अन्य उस निशान से बाहर अपने उपयोग में ना लाएं। बैठक के दौरान ट्रैफिक प्रभारी के द्वारा ट्रैफिक जाम से निजात पाने हेतु गोरियारी बाग रोड एवं नेहरू रोड को वनवे करने के संबंध में सुझाव दिया गया। बैठक में एनएच 33 पर विभिन्न स्थानों पर जगह चिन्हित करने जहां केवल ऑटो को पार्क करने एवं पैसेंजर को उठाने की अनुमति हो चिन्हित करने पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान में मीट, मुर्गा,मछलियों की बिक्री के संबंध में चर्चा करते हुए इनकी बिक्री पर वर्तमान में जो छावनी परिषद रामगढ़ के द्वारा रोक लगाए गए हैं उनको गाइडलाइंस जारी होने तक इसी तरह जारी रहने का निर्णय लिया गया। गाइडलाइन जारी होने के बाद इनकी बिक्री तय तरीके से की जाएगी। बैठक के दौरान मवेशियों के संबंध में चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि शहर के सारे खटाल मालिकों के पास जितने भी पशु हैं उनकी एनिमल टैगिंग की जाएगी, जिससे कि जो मवेशी सड़क पर खुले में पाए जाएंगे उन मवेशी मालिक पर कार्रवाई की जा सके।

बैठक की समाप्ति पर यह भी निर्णय लिया गया कि शहर के व्यवसायियों के द्वारा जो भी लोडिंग अनलोडिंग का कार्य किया जाता है वे सभी सुबह 8:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक पूर्णता वर्जित रहेंगे। उक्त बैठक में आरक्षी अधीक्षक, रामगढ़, मुख्य अधिशासी अधिकारी, रामगढ़, अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी,नगर परिषद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़, अंचल अधिकारी, रामगढ़, थाना प्रभारी, रामगढ़, कनिय अभियंता, नगर परिषद, ट्रेफिक इंस्पेक्टर, रामगढ़ अमीन, रामगढ़ अंचल सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.