BIHARBreaking NewsMUNGERSTATE

#MUNGER: गरीबों के बीच मास्क वितरण, साबुन से हाथ धोने का किया अपील…

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को गरीब व लाचारों के बीच मास्क वितरण किया गया।मुंगेर जिले के सब्जी मंडी किला परिसर स्थित रिक्शा चालक,ठेला चालक सब्जी विक्रेता एवं मुसहरी बस्ती के लोगों को मास्क दिया गया ताकि वह वैश्विक महामारी करोना जैसे बीमारी से बच सके। डीएलएस के सचिव अखिलेश पांडे ने लोगों से अपील किया कि वे मास्क का सदैव उपयोग करें।यह कहा कि इन दिनों पूरा दुनिया कोरोना के चपेट में है ऐसी स्थिति में सोशल डिस्टेंस और मास्क का उपयोग अनिवार्य है । उन्होंने बाजार के दुकानदारों को भी कहा है कि सख्ती से नियमों का पालन करें ।

सोशल डिस्टेंसिंग , बार -बार साबुन से हाथ धोना, मास्क का उपयोग करना और खुद को सैनिटाइज करना ही बचाव का एक मात्र साधन है।
इस अवसर पर जिला विधिक प्राधिकार के कर्मी संजय कुमार सिन्हा ,स्वतंत्र कुमार ज्योति पीएलवी, मनीषा कुमार, निरंजन कुमार, राकेश कुमार आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.