BIHARBreaking NewsMUNGERSTATE

#MUNGER: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर स्काउट एंड गाइड ने चलाया जागरूकता

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर स्काउट एंड गाइड ने चलाया जागरूकता अभियान

डॉ शशि कांत सुमन मुंगेर। भारत स्काउट एंड गाइड की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस जागरूकता अभियान के तहत स्काउट गाइड स्लोगन व बैनर के माध्यम से पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक किया। मौके पर संचालक विवेक कुमार आजाद ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत स्काउट और गाइड के कई गतिविधियां आयोजित की गई। कोरोना महामारी के कारण इस कार्यक्रम में ऑन लाईन बैनर, पोस्टर, बैनर बनाकर लोगो को जागरूक किया गया। इसके साथ ही पौधरोपण भी किया गया। जागरूकता अभियान में सुमन कुमार, राजीव कुमार, नीतीश कुमार, रौशन कुमार, रवि रंजन कुमार, रितिक रौशन, शाम्भवी साहा, अनुराधा कुमारी, रूपम चांदनी, सोनाली कुमारी, प्रिया भारती, प्रिया भारती, काजल कुमारी, तनु टाइगर, निशा कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.