BIHARBreaking NewsMUNGERSTATE

#MUNGER: पर्यावरण के अवसर पर संग्रामपुर थाना परिसद में थाना अध्यक्ष सर्वजीत कुमार द्वारा लगाया गया फलदार वृक्ष

पर्यावरण के अवसर पर संग्रामपुर थाना परिसद में थाना अध्यक्ष सर्वजीत कुमार द्वारा लगाया गया फलदार वृक्ष

मनुष्य अपनी नियंत्रण इच्छा पर लगाम लगाकर ही पर्यावरण को सुरक्षित रख सकता है।उक्त बाते पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर संग्रामपुर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने कही उन्होने पर्यावरण दिवस पर संग्रामपुर थाना परिसर में दर्जनों  फल दायक वृक्ष लगाया।उन्होने कहा कि 

पर्यावरण को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है। अनियंत्रित मानवीय गतिविधियां एवं संसाधनों का दुरुपयोग पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे है। इसी का दुष्परिणाम है।कि फसल लगाने के समय सुखाड़ की स्थिति तथा फसल कटाई के समय  बारिश होती है। पर्यावरण को संरक्षित करने वाले तत्व नदियां, पेड़ो एवं पहाड़ों की पूजा करने की हमारी संस्कृति एवं परंपरा रही है। आज भी विभिन्न अवसर पर हम सब नदी पेड़ एवं पहाड़ की पूजा करते हैं, लेकिन अज्ञानता बस उसको संरक्षित करने की जगह नुकसान ही पहुंचाते हैं।आज हमें नदियों में कूड़ा कचरा नहीं डालने, अपने आसपास के खाली स्थानों पर पेड़ पौधा लगाने  एवं वर्षा के जल तथा भूमिगत जल स्रोत को संरक्षित करने का संकल्प लेना होगा। कोरोना महामारी के दौरान हमने अपने अनियंत्रित इच्छा पर लगाम लगाया जिसके परिणाम स्वरूप शुद्ध हवा स्वच्छ जल एवं जंगलों में हरियाली देखने को मिला। हर व्यक्ति हर्ष एवं उल्लास के वातावरण में जिंदगी जीना चाहता हैं। लेकिन हर्ष एवं उल्लास का वातावरण तभी संभव है जब हम अपने आसपास के पर्यावरण को सुरक्षित रखें। 

अपने मनोवृति को पर्यावरण संरक्षण की ओर उत्साहित करें। अगर पर्यावरण स्वच्छ रहेगा मनुष्य की मनोवृति स्वच्छ रहेगी तो निश्चित तौर पर अपराध में भी कमी आएगी लोगों के अंदर अपराध करने की इच्छा  जागृत नहीं होगी।पर्यावरण को संरक्षित एवं सुरक्षित करने हेतु सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं संचालित की जा रही है। जागरूकता हेतु कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। लेकिन इस सब का वास्तविक असर तब तक नहीं होगा जब तक पर्यावरण का लाभ लेने वाले एक-एक व्यक्ति उस को संरक्षित करने का नहीं सोचेंगे।आवश्यकता है हम सब सरकारी योजनाओं को अपनी योजना समझे तथा पर्यावरण को अपना संरक्षक समझें।इस मौके पर तारापुर इंस्पेक्टर गंंधारी देवी,एस आई हरेराम  कुुंवर,एएस आई भगवान सिह,समाजसेेेवी हिमांशु शेखर, रामखेलावन शर्मा, गौतम झा,सोनू यादव आदि शामिल थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.