BIHARBreaking NewsMUNGERSTATE

#MUNGER: पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना हमारा पहला लक्ष्य- सरोज

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना हमारा पहला लक्ष्य-सरोज

जैव विविधता विषय पर परिचर्चा आयोजित
संजीव कुमार
हवेली खड़गपुर(मुंगेर)।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खड़गपुर वन प्रक्षेत्र कार्यालय परिसर में जैव विविधता विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। वनों के क्षेत्रीय पदाधिकारी सरोज कुमार ने जैव विविधता पर परिचर्चा को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी पर मौजूद जीव और विलुप्त हो रहे प्रजाति की सुरक्षा करते हुए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना हमारा पहला लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि
जल-जीवन हरियाली के अंतर्गत जल, नदी, तालाब, झरना का संरक्षण, वन्य जीव की रक्षा, हरियाली के तहत वृक्ष और पेड़ कि सुरक्षा प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के लिए आवश्यक है। वनपाल सुधांशु कुमार सिंह ने बताया की हमलोग वर्ष 1972 से बड़े धूमधाम से पर्यावरण दिवस मनाते आ रहे है। प्रत्येक वर्ष विभिन्न विद्यालयों में जाकर बच्चों को जल-जीवन-हरियाली का महत्व बताकर पौधरोपण के प्रति जागरूक करते है। लेकिन जिस प्रकार भौगोलिक परिवेश बनता जा रहा है उससे हमलोगों को और भी गंभीर होने की जरुरत है। परिचर्चा में वनपाल कपिलदेव प्रसाद यादव, वनरक्षी संजय पासवान आदि समेत वनरक्षी मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.