Breaking NewsMAHARASHTRAUTTAR PRADESH

प्यार हो तो ऐसा! पति के पैर ठीक नहीं, पत्नी पीठ पर लादकर UP से महाराष्ट्र ले गई…

कोरोना वायरस के दौर में हमारे सामने ग़रीबी, मज़बूरी के साथ-साथ प्यार और मज़बूत रिश्तों की भी अनेकों तस्वीरें सामने आईं हैं. इसी में से एक अब यूपी के कानपुर से आई है. प्यार क्या होता है इसे जानने के लिए आप इस महिला की तस्वीर देख लीजिए.कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर महाराष्ट्र को जाने वाली एक ट्रेन पर महिला चढ़ते दिखी. वह अपने पति को पीठे पर लादे हुए थी. पति चलने में असमर्थ था और वहां किसी तरह का कोई साधन नहीं था. ऐसे में पत्नी ने उसे पीठ पर ही बैठा लिया और प्लेटफॉर्म तक ले गई. 

अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक़, महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले दीपक केस्को में एक बिजली ठेकेदार के साथ काम करते थे. डेढ़ महीने पर एक एक्सीडेंट में दीपक के दोनों पैर टूट गए. वह ठीक से चल नहीं पा रहे हैं. उनका प्लास्टर भी खुल गया है, लेकिन कुछ दि’क्कतों की वजह से उन्हें खड़े होने में परेशानी हो रही है.

ऐसे बु’रे दौर में दीपक के लिए बैसाखी के रूप में उनकी सारथी बनीं पत्नी ज्योति. अब दीपक और ज्योति महाराष्ट्र जाने के लिए निकल गए हैं. लॉकडाउन में एक तो उनके पास काम नहीं है और दूसरा उनकी खराब पैर. ऐसे में घर ही जाना आखिरी रास्ता बनता है. लेकिन, उस टू’टी पैर से जाना चुनौतीभरा है. लेकिन, इसे उनकी पत्नी आसान बना रही हैं.

पुष्पक एक्सप्रेस में वह ऐसे ही अपने पति को पीठ पर लादे हुए लेकर चढ़ गईं. वह मुंबई के अपने सफर में आगे तो बढ़ गईं. लेकिन, उनके प्रेम को देखने वाले देखते ही रह गए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.