BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

बाजार अनलॉक होते ही मुजफ्फरपुर में बढ़ा प्रदूषण का स्तर

बाजार अनलॉक होते ही मुजफ्फरपुर में बढ़ा प्रदू’षण का स्तर
लॉकडाउन के कारण नियंत्रण में आया प्रदूषण स्तर एक बार फिर उछाल मा’रने लगा है। बाजार के अनलॉक होते ही तीन दिन में ही प्रदूषण स्तर में आठ फीसदी का उछाल आ गया है। माना जा रहा है कि वाहनों की आवाजाही बढ़ने के कारण ही प्रदूषण स्तर फिर बढ़ने लगा है। लॉकडाउन के दौरान शहर का प्रदूषण स्तर राष्ट्रीय मानक से भी कम हो गया था।
बाजार के अनलॉक होते ही पर्यावरणविद व वैज्ञानिक चिंतित हो उठे हैं।

लॉकडाउन से पूर्व खतरनाक स्तर पर पहुंचा पर्यावरण कुछ ही हफ्ते में नियंत्रण में आने लगा था। लेकिन तीन दिन पहले अनलॉक वन लागू होते ही इसका स्तर फिर बढ़ने लगा है। हालांकि अभी भी यह राष्ट्रीय मानक के अनुरूप है, लेकिन आशंका है कि जैसे जैसे बाजार, व्यापार व वाहनों की आवाजाही बढ़ेगी, प्रदूषण स्तर बढ़ता चला जाएगा। गुरुवार को मुजफ्फरपुर की हवा में पीएम 2.5 की मात्रा 98 पायी गई जो स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से पहले से बेहतर है। लॉकडाउन के पूर्व शहर की हवा में पीएम 2.5 की मात्रा चार सौ से ऊपर पहुंच गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.