AccidentBIHARBreaking NewsSTATEUTTAR PRADESH

BreakingNews: UP के प्रतापगढ़ में भी’षण सड़क हा’दसा, बिहार के 9 लोगों की मौ’त, हरियाणा से लौट रहे थे घर…

उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ में शुक्रवार की सुबह हुए भी’षण सड़क हा’दसे में हरियाणा से बिहार के भोजपुर लौट रहे नौ लोगों की द’र्दनाक मौ’त हो गई। घट’ना शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है जब नवाबगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर में ट्रक और स्कॉर्पियो की सीधी भि’ड़ंत में स्कॉर्पियो के परख’च्चे उड़ गए और उसमें सवार नौ लोगों की मौ’त हो गई।

सड़क हा’दसे में शामिल पांच पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चे की मौ’त हो गई तो वहीं स्कॉर्पियो चालक की स्थिति गंभी’र बनी हुई है। स्कॉर्पियो को गैस कटर से का’टकर गाड़ी में फंसे मृ”तकों के श”वों को बाहर निकाला गया है। जानकारी के मुताबिक ये सभी स्कॉर्पियो से हरियाणा से बिहार जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक ये सभी स्कॉर्पियो से हरियाणा के भिवाड़ी शहर से बिहार के भोजपुर जिला जा रहे थे। मृ’तकों में अभी तक दो श’वों की पहचान हो पाई है। इसमें बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गोसाईगंज के रहने वाले नंदलाल (45) व उनकी पत्नी मीना देवी (38) थे। यह दोनों अपनी बेटी की सगाई के लिए गांव जा रहे थे।

इस घटना में दो घायलों को गंभीर स्थिति में लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इनके गांव के बहुत से लोग भिवाड़ी शहर में काम करते हैं। पुलिस द्वारा सूचना मिलते ही भोजपुर जिले से घरवाले घ’टना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

कहा जा रहा है कि प्रतापगढ़ के नबाबगंज के वाजिदपुर गांव के पास हाईवे पर भीषण बारिश के चलते कंटेनर ट्रक और स्कार्पियो कार में आमने-सामने ट’क्कर हो गई, जिससे ये हाद’सा हुआ है। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि स्‍कार्पियो पूरी तरह से ट्रक के अंदर घुसी और जाकर उसमें फंस गई और उसमें सवार नौ लोगों की स्कॉर्पियो में ही मौ”त हो गई।

दुर्घ’टना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से किसी प्रकार गैस कटर आदि से स्‍कार्पियो की बॉडी को का’टकर श’वों को बाहर निकाला है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.