BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: 1 लाख 19 हजार नये राशन कार्ड की हुई प्रिंटिंग

जिले के एक लाख 19 हजार लाभुकों का नये राशन कार्ड की प्रिंटिंग हो गई है। जबकि बीस हजार और प्रिंटिंग होना बाकी है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी महमूद आलम ने बताया कि पहले से प्राप्त सभी आवेदन की जांच की गई है। इसमें कतिपय कारणों से पूर्व में प्राप्त आवेदन अस्विकृत किये गये थे, वैसे सभी आवेदनों का भी सत्यापन कराया गया है।
मंगलवार तक कुल एक लाख 19 हजार नये राशन कार्ड का प्रिंटिंग हो चुका है।

बीस हजार बचे हुऐ नये राशन कार्ड का प्रिंटिंग होनी है। प्रिंटिंग प्रक्रिया पूरी होने पर जिले के सभी जगह के मुख्यालय को राशन कार्ड भेज दिया जाएगा। ताकि संबंधित पंचायत व नगर में वितरण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि अभी नये राशन कार्ड पर सरकार से आवंटन नहीं हो सका है।

Input:- Hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.