BIHARBreaking NewsSTATE

बंद होंगे बिहार के सारे क्वारंटीन सेंटर, स्टेशनों पर थर्मल स्क्रीनिंग भी नहीं- सरकार का बड़ा फैसला

बिहार सरकार ने कहा है कि, बिहार से बाहर काम करने वाले प्रवासी श्रमिकों की भी लगभग घर वापसी हो चुकी है। लिहाजा बिहार सरकार 15 जून तक सूबे में चल रहे ब्लॉक स्तर के क्वारंटीन सेंटरों को धीरे-धीरे बंद कर रही है।सूचना एवं जनसंपर्क सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि बिहार के बाहर से जितने लोगों की घर वापसी होनी थी। वे लगभग पूरी हो चुकी है जो बचे हुए हैं उनके भी एक दो दिन में आने की उम्मीद है।

जो लोग बाहर से आते हैं उन्हें 14 दिन तक क्वारंटीन किया जाता है। इस लिहाज से मानकर चला जा रहा है कि एक-दो दिन में जो लोग आएंगे उनका क्वारंटीन 15 जून तक खत्म हो जाएगा। इसलिए 15 जून तक सभी ब्लॉक स्तर के क्वारंटीन सेंटर को बंद कर दिया जाएगा।
इसके अलावा रेलवे स्टेशनों पर थर्मल स्क्रीनिंग को भी बंद करने की तैयारी है, लेकिन हर स्टेशन पर मेडिकल सुविधा होगी ताकि लोगों को इलाज में आसानी हो सके।

संवाद सूत्र : रामशरणागत मिश्रजानीपुर से

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.