DESK: हाल ही में जब तबाही फैलाने वाले Amphan ने पश्चिमी बंगाल के तटीये इलाके से टकराकर अपना रास्ता बदला तो बिहार के लोगों ने राहत भरी सांस ली. लोगों को लगा की वो अब सुरक्षित है,पर हा’लत अभी सुधरने वाले नहीं है. Amphan के खतरे की घड़ी ट’ली तो अब Heat wave के ख’तरा लोगों को सताने लगा.
भारतीय मौसम विभाग ने हाल ही बताया है की राजस्थान से दिल्ली में गर्म हवा का प्रवाह हो रहा है. जिससे दिल्ली का तापमान बढ़ सकते है ,इन्ही वजहों से राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में सोमवार से गर्मी बढ़ेगी. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया कि शनिवार को बिहार का औसत अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रह सकता है.
अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान रविवार, सोमवार और मंगलवार तक 43डिग्री तक जा सकता है. हालांकि बुधवार को अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है और ये फिर से 40 डिग्री तक पहुंच सकता है.

न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा और यह 26 से 27 डिग्री के बीच ही रहेगा. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक संजय कुमार के अनुसार काफी शक्तिशाली चक्रवात था जब तक वह बंगाल के तटीय इलाके से तूफान नहीं टकराया तब तक उसके बिहार की ओर बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी अब ऐसा कुछ नहीं होने वाला है रास्ता बदलकर तूफान काफी कमजोर हो चुका है, लेकिन इन्हीं वजहों से कई राज्यों के तापमान बढ़ने की आशंका बताई जा रही है.



Comment here