शनिवार की सुबह में प्रवासी मजदूर जिस स्थान पर सोए थे उसके ठीक पीछे सर के पास दो सॉप रेंग रहा था। जब एक मजदूर की नजर सांप पर पड़ी तो क्वॉरेंटाइन सेंटर पर ह’ड़कंप मच गया।
प्रवासी मजदूर इधर-उधर भागने लगे अंत में साहस का परिचय देते हुए मजदूरों द्वारा एक सांप को तो मार दिया गया लेकिन दूसरा सॉप भागने में सफल रहा।अब इनको डर सता रहा है कि कहीं दूसरा सॉप आकर इन पर हमला न कर दें।इसके पूर्व भी यहां एक सांप निकल चुका है, जिसकी सूचना प्रवासी मजदूरों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को दे रखी हैं।

इनके द्वारा मांग है कि इस सेंटर पर सैनिटाइजर कराए जाए एवं साफ सफाई की पुख्ता व्यवस्था किया जाए, जब यहां शाम के समय लाइट जलता है तो कीड़े मकोड़ों की भरमार हो जाती है।अभी तक कीड़े मकोड़े कई लोगों के शरीर पर चल चुका है, जिससे उनके आंखों और शरीर के हिस्सों पर जलन के साथ घाव निकल गया है।



Leave a Reply