BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार के कुछ इलाकों में 25 मई तक दिखेगा अम्फान का असर, इन जिलों में आंधी-तू’फान के साथ बारिश की संभावना…

PATNA :बंगाल की खाड़ी में सक्रिय तू’फान अम्फान की वजह से उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में जम’कर बारिश हुई, जिसका असर गुरुवार और शुक्रवार को बिहार के भी कुछ इलाकों में दिखाई दिया.

तूफान अम्फान अब समाप्त हो चुका है, इसके बाद भी बिहार के उत्तर पूर्व में इसका असर 25 मई तक दिखाई देगा. इस दौरान सुपौल, मधेपुरा, किशनगंज, सहरसा और पूर्णिया में आंधी तू’फान के साथ बारिश होने की संभावना है.

वहीं पटना, गया समेत राज्य के 32 जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है. तापमान में बढ़ोतरी होगी वही. वहीं शनिवार की सुबह से ही पटना में मौसम सुहाना हो गया है. आसमान में बादल छाए हैं, हवाएं चल रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार पटना में अभी मौसम समान्य रहेगा.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.