PATNA: पटना के मोकामा से पंचायत के तुगलकी फरमान का माम’ला सामने आ रहा है। रे’प के बाद प्रेग्नेंट हुई नाबालिग लड़की को अ’बार्शन कराने का फैसला सुना दिया। लड़की ने पंचायत के फैसले पर अमल करते हुए अबार्शन भी करना लिया लेकिन इसके बाद रे’प का आ’रोपी अपने वादे से मुकर गया।
मोकामा थाना क्षेत्र अवस्थित एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही एक द’रिंदे ने रे’प किया। लड़की गर्भवती हो गयी। प्रा’थमिकी दर्ज कराने के बजाये गांव वालों ने पंचायत का सहारा लिया। मामला जब पंचायत के लिए आया तो गांव के पंचों ने पी’ड़िता को गर्भपा’त करने का फैसला सुना दिया। पंचायत के आ’रोपी के परिजनों को लड़की के शादी का पूरा खर्च उठाने का निर्देश दिया है।

पंचायत के फैसले के बाद लड़की का का गर्भपा’त करा दिया गया लेकिन आ’रोपी ने लड़की के शादी का खर्च देने से इं’कार कर दिया। इसके बाद दोबारा पंचायत बैठायी गयी लेकिन पंचों की बात मानने से भी आ’रोपी ने इंकार कर दिया। इसके बाद लड़की के परिजनों के द्वारा मोकामा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। आ’रोपी रणधीर राय को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
6 महीने पहले ही इस घ’टना को अंजाम दिया गया है। मामले का आ’रोपी फ’रार है। मोकामा थानाध्यक्ष की माने तो आरोपी की तला’श में छापेमा’री की जा रही है और बहुत जल्द उसे गि’रफ्तार कर लिया जाएगा। 16 साल की लड़की के साथ घि’नौनी ह’रकत करने वाले आरो’पी को लेकर गांव में भी नारा’जगी का माहौल है।



Comment here