एंटी करोना ब्रांड एंबेसडर हीरो राजन को मिला बच्चों का साथ
मुंगेर : कोरोना वायरस को लेकर लाँक डाउन में एक और जहां लोग पैसे की मोहताज है, वही मुंगेर स्थित टेटिया बंबर प्रखंड के बरसंडा गांव के चंद्रदेव राय एवं रिंकू देवी के सात वर्षीय पुत्र साहिल कुमार ने एंटी करोना ब्रांड एंबेसडर हीरो राजन को दो वर्षों से गुल्लक में जमा किये हुये अपने एक हजार 25 रूपये प्रवासियों की आर्थिक सहायता हेतु दान में दिये।
सात वर्षीय बच्चे साहिल ने गुल्लक के पैसे को दान मे देते हुए और तुतलाते हुए हीरो राजन से कहा कि इस राशि को बाहर से आए हुए प्रवासियों के बच्चों की पढ़ाई एवं खेलकूद में खर्च करने की हठ की। बच्चों के इस निराले अंदाज को देखकर उनके माता-पिता दादी की आंखें खुशी से छलछला गई।

इधर हीरो राजन ने बच्चे के गुल्लक को स्वीकार करते हुए कहा कि बच्चों के अंदर पैदा हुए इस जागृति से कोरोना हारेगा देश जीतेगा ।पिछले कई दिनों से लगातार कार्य करने का फल है कि प्रवासियों एवं ग्रामीणों के बीच रिश्तो को मजबूत करने में राजन कुमार की भूमिका सराहनीय है।



Comment here