BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

महिला संघ बिहार मधेपुरा की एक छोटी सी कोशिश

सम्पूर्ण विश्व आज कोरोना महामारी की चपेट में है ।चीन से चल कर पूरे भारत में फैल रहे इस बीमारी से आम अवाम को काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है । आज के समय में हमारे बिहार में भी कोरोना से 1 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।इससे बचाव के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार से आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। जिसके तहत लोगों को बिना कोई कार्य के बाहर नहीं निकलना, एक दूसरे से दूरी बना कर रखना,चेहरे पे मास्क लगाए रखना।साफ सफाई का पूरा पूरा ध्यान रखना अनिवार्य बताया गया है ।
इसी क्रम में आज बिहार महिला संघ जिलाध्यक्षा रीता राय, मधेपुरा की अध्यक्षता में बच्चियों और महिलाओं के बीच सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए स्वयं के हाथों से निर्मित फेस कवर एवं सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। बच्चियों को पीरियड के समय स्वच्छता सम्बन्धी जानकारी से अवगत कराया गया,साथ ही कोरोना महामा’री से बचाव के विभिन्न उपायों की चर्चा की गई।


आज महिला संघ प्रदेश उपाध्यक्षा शुभ्रा शिखा जी का जन्मदिन भी है, और महिला संघ मधेपुरा की सभी पदाधिकारियों की तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं देते उन्हें एक छोटा सा “उपहार”।
कार्यक्रम में महिला संघ जिला उपाध्यक्षा अपर्णा कुमारी,लखि देवी, अर्चना कुमारी, पल्लवी आदि उपस्थित थीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.