BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

बाइक की हल्की सी ठो’कर से मचा ब’वाल, सकरा में इंजीनियरिंग के छात्र की बे’रहमी से पी’ट-पी’टकर ह’त्या, पुलिस पर भी ह’मला…

सकरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर दोनमां गांव में बुधवार की शाम दो पक्षों के बीच हिं’सक झ’ड़प हो गई। इसमें बहनोई के घर आए समस्तीपुर के इंजीनियरिंग के छात्र की पी’ट पी’टकर ह’त्या कर दी गई। बचाने के दौरान छात्र की बहन आंगनबाड़ी सेविका समेत चार ग्रामीण भी घा’यल हो गए। बवा’ल के दौरान गो’लीबारी भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस पर पक्षपात का आ’रोप लगाते हुए भीड़ ने ह’मला कर दिया। दोनों ओर से ज’मकर मा’रपी’ट व रोड़ेबाजी हुई। इसमें दारोगा समेत दर्जनभर लोग घा’यल हो गए। आ’रोप है कि पुलिस की ओर से भी फा’यरिंग की गई।

म’रने वाले छात्र की पहचान समस्तीपुर जिले के दूधपूरा गांव के ओमप्रकाश गुप्ता के पुत्र धर्मेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। वह सकरा के रघुनाथपुर दोनमां गांव के राजू गुप्ता के घर आकर कुछ दिनों से रुका था। उसकी बहन अमृता कुमारी आंगनबाड़ी सेविका है।

ग्रामीणों की पि’टाई से सकरा थाना के दारोगा ललन कुमार गं’भीर रूप से घा’यल हो गए। ह’मले में कई पुलिस कर्मी ज’ख्मी हैं। इस दौरान तीन से चार रा’उंड फा’यरिंग भी की गई। हालांकि इस फा’यरिंग में किसी के ह’ताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने पांच लोगों को मौके से हिरा’सत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। मौके पर दर्जनभर थानों की टीम के साथ जिला पुलिस व दंगा नियंत्रण टीम भी कैंप कर रही है।

सकरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि उमेश प्रसाद गुप्ता के आवेदन पर एफआईआर द’र्ज की गई है। इसमें एक चौकीदार समेत 15 नामजद और दस अ’ज्ञात को आरो’पित किया गया है। हिं’सक झ’ड़प का कारण बाइक से ठो’कर लगने से उत्पन्न वि’वाद को बताया गया है। थानाध्यक्ष ने पुलिस की ओर से फाय’रिंग से इंकार करते हुए कहा कि ग्रामीणों के बीच गो’लीबारी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.