BIHARBreaking NewsSTATE

Breaking: बिहार में कोरोना के 27 नए मामले, आंकड़ा बढ़कर 1663 पहुंचा

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण का मामला लगातार आगे बढ़ रहा है. राज्य में 27 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है. इस आंकड़े के सामने आने के बाद बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1663 पहुंच गया है. 24 घंटे के अंदर बिहार के 14 जिलों में नए कोरोना केस आये हैं.

बुधवार को पूर्वी चंपारण में 2, बक्सर में 21, खगड़िया में 15, भागलपुर में 14, बांका में 11, पटना और सिवान में ,9 नालंदा में 8, नवादा में 7, मधुबनी दरभंगा और भोजपुर में 6, सुपौल में चार, कटिहार और गोपालगंज में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं.

वहीं पिछले 24 घंटे में बिहार के 37 लोगों ने कोरोना वायरस को हराया है. अब तक कोरोना को हारकर ठीक होने वाले वाले का आंकड़ा 571 हो चुका है. ये सभी लोग स्वस्थ्य होकर हॉस्पिटल से घर जा चुके हैं. वहीं 3 मई के बाद आने वाले कुल प्रवासियों में से 788 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.