BIHARBreaking NewsSTATESUPAUL

supaul : राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन lockdown के दौरान लगातार कर रही है लोगों की मदद

मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कोषाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी की है।
सुपौल जिला कोर्ट के सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के शशि भूषण प्रसाद सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के शमीम अख्तर, एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रदीप कुमार चौधरी, अन्य कर्मियों के बीच बाँटे
मास्क, साबुन,सेनिटाइजर,बिस्किट,आधुनिक जाँच मशीन,ग्लब्स,ब्लीचिंग पाउडर,एवं सेनिटाइजर छिड़काव मशीन।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रदीप कुमार चौधरी, ने बताया की कोरोना वायरस जैसे महामारी के समय चल रहे लगातार बंदी के दौरान राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की और से जो कार्य किया जा रहा है वो सराहनीय है।
आज सम्पूर्ण विश्व कोरोना महामारी से ग्रसित है ऐसे स्थिति में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन आगे आए हैं।
अपने स्वेक्षा से आवश्यक वस्तु लोगों तक पहुंचा रहे हैं।


इन सभी चीजों से कोरोना वायरस जैसे महामारी से बचा जा सकता है।
मैं इनको कोटि कोटि धन्यवाद देता हूँ।
साथ ही आम जनों से आग्रह करना चाहता हूँ की कोरोना वायरस जैसे महामारी से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाकर रखें,मास्क लगाकर रखें,
घरों में ही रहें।
बाहर ना निकलें
वहीं राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कोषाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, ने बताया की कोरोना वायरस जैसे महामारी से बचने के लिए लगातार संगठन की और से मास्क तैयार कर लोगों तक पहुँचा रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.