PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। बिहार में कोरोना के 54 नये मामले सामने आए हैं। कुल मामला 1573 पर पहुंच गया है। इनमें कटिहार, भागलपुर, बांका, नालंदा, गोपालगंज, खगड़िया, मधुबनी और सुपौल से नए मरीज पाए गए हैं।
54 नए मामलों में एक मरीज कटिहार के प्राणपुर से सामने आया है। जबकि भागलपुर से 12 नए मामले सामने आए हैं बांका जिले से 111 में के आए हैं जबकि नालंदा से 6 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।गोपालगंज जिले के कुचायकोट से एक कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है जबकि खगड़िया से 15 पॉजिटिव केस सामने आए हैं मधुबनी जिले से 6 नए मामले आए हैं जबकि सुपौल से 2 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

54 में पॉजिटिव मामलों में 4 महिलाएं और 50 पुरुष शामिल हैं। खगड़िया के पसराहा से 3 साल का एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।





Leave a Reply