BIHARBreaking NewsHAJIPURSTATE

बिहार के इस ATM से निकलने लगा दोगुना पैसा, लॉकडाउन में लग गई लंबी लाइन…

HAJIPUR:  लॉकडाउन के बीच लोग आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, लेकिन हाजीपुर के एक एटीएम ने लोगों को राहत कुछ देर के लिए दे दी. एटीएम से कोई एक हजार रुपए निकाल रहा था तो उससे दो हजार रुपए मिल लगा. यह एटीएम हाजीपुर के विदुपुर का है.

लॉकडाउन में लग गई लंबी लाइन

लोगों को जैसे ही इस एटीएम के बारे में पता चला. लोग लॉकडाउन के बाद भी सैकड़ों की संख्या में पैसा निकालने के लिए एटीएम के पास जुट गए. लोगों में पैसा निकालने की होड़ मच गई. इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दी. कुछ लोग बिना जरूरत के ही पैसा निकालने लगे.

पुलिस पहुंची तो कराया बंद

जैसे ही एटीएम के पास सैकड़ों लोगों के जुटने की खबर लगी तो पुलिस पहुंची और मामला जाना तो पुलिस भी हैरान हो गई. पुलिस ने तुरंत एटीएम को बंद करा दिया. इसकी जानकारी बैंक को दी. पुलिस ने बताया कि इस एटीएम से डबल पैसा निकल रहा है. इसको बंद करा दिया गया. बैंक तकनीकि गड़बड़ी को ठीक कराएंगे. यह इंडिया वन का एटीएम है. बता दें कि इससे पहले झारखंड के कोडरमा में एक एटीएम से इस तरह से ही पैसा निकल रहा था. कोई 500 रुपए निकाल रहा था 1 हजार रुपए निकल रहा था. वहां भी तकनीकि गड़बड़ी सामने आई थी.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.