BIHARBreaking NewsSTATESUPAUL

पिपरा थाना क्षेत्र के कॉरोंटाइन केंद्र की बदहाली से गु’स्साए प्रवासियों ने NH 106 को किया जाम…

कोरेण्टाइन सेंटर के बदइंतजामी पर भ’ड़के मजदूर ने गुस्से का इजहार किया है। दर्जनों की संख्यां में कोरेण्टाइन सेंटर से बाहर निकल एनएच 106 को पिपरा में जाम कर प्रदर्शन किया है।
ये मामला पिपरा थाना क्षेत्र के सत्यदेव हाई स्कूल पिपरा बाजार के कोरेण्टाइन सेंटर का है जहां कोरेण्टाइन सेंटर में ठहरे मजदूरों का आ’रोप है कि सेंटर में खराब खाना खिलाया जाता है। चाय नाश्ते के समुचित व्यवस्था नहीं है , जिससे दिन का’टना उनके लिए मुश्किल हो गया है।आ’क्रोशित लोगों’ ने ये भी कहा कि जब सरकार द्वारा कोरेण्टाइन सेंटर में समुचित व्यवस्था नहीं कराई जा सकती है तो उन्हें घर भेज देना चाहिए ताकि कम से कम घर मे रहने खाने पीने की व्यवस्था तो होगी। सड़क जाम के कारण सड़क पर आवाजाही ठप्प हो गई आक्रोशित लोग बरिय अधिकारी के आने की मांग कर रहे थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.