BIHARBreaking NewsSTATE

तेजस्वी ने नीतीश सरकार को बताया तानाशाह, कहा- ये मजदूरों को पुरखों के खजाने से पैसा दे रहे हैं क्या ?

Patna: तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को तानाशाह और अमानवीय कहा है.

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार सरकार का अमानवीय चेहरा और तानाशाही देखिए. पहले बोलते है यात्रा फ़्री करेंगे, फिर शर्त लगाते है कि क्वारंटाइन के बाद किराया और 500₹ देंगे. अब कहते है हमारी ख़ामियाँ दुनिया को मत बताओ अन्यथा पैसा नहीं देंगे. जैसे इनके पुरखों के ख़ज़ाने से पैसा दे रहे है.

बता दें कि आपदा प्रबंधन विभाग ने क्वॉरेंटाइन सेंटर में रहने वाले प्रवासी मजदूर के लिए फरमान जारी किया है. विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने फरमान जारी कर कहा है कि जो लोग भी सेंटर में अनुशासनहीनता और हंगामा करेंगे, उन्हें रेल टिकट के किराए और किसी भी तरह की सहायता राशि नहीं दी जाएगी.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.