पूरे देश मे कोरोना संक्रमण के बढ़ते तादात को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन के साथ साथ लोगो को जागरूक भी किया जा रहा है जिसके तहत पटनासिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी को स्थानातरण कर बस डिपो में शिफ़्ट कर दिया गया है जहाँ जिला प्रशासन के आदेशानुसार बस डिपो में सोशल डिस्टेंसिंग के तहत सब्जी बेचने की भी सलाह दी गई थी। वही कुछ सब्जी विक्रेता बस डिपो में सब्जी न लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए रोड पर ही सब्जी बेचने लगे जहां सब्जी विक्रेताओं का कहना था कि बस डिपो में ग्राहक नही आते है जिससे विवस होकर रोड पर ही सब्जी बेचने के लिए मजबूर है।

तो वही आज पुलिसकर्मियों द्वारा रोड पर सब्जी बेचने को मना किये जाने पर सब्जी विक्रेताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए सब्जी रोड पर फेंक कर हंगामा करने लगे। हंगामा की सूचना मिलते ही पहुँची पुलिस सब्जी विक्रेताओं को समझा बुझा कर शांत कराया और बताया कि प्रशानिक आलाधिकारी के आदेशानुसार बस डिपो में सब्जी सोशल डिस्टेंसिंग के तहत बेचने की सलाह दी गई है जिसका पालन सबको करना है जिसके बाद मामला शांत हुआ।




Leave a Reply